MP: INDIA गठबंधन की भोपाल रैली क्यों हुई रद्द? CM शिवराज सिंह ने बताई ये बड़ी वजह
MP Assembly Election 2023 : मध्य प्रदेश के भोपाल में INDIA की संयुक्त रैली रद्द होने पर भाजपा ने जमकर निशाना साधा है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रैली कैंसिल होने की बड़ी वजह बताई है.
भोपाल:
MP Assembly Election 2023 : इस साल के अंत तक मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे लेकर विपक्षी दलों के I.N.D.I.A गठबंधन ने एमपी की राजधानी भोपाल में संयुक्त रैली करने का ऐलान किया था, लेकिन मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ ने शनिवार को कहा कि गठबंधन की पहली संयुक्त रैली रद्द हो गई है. इस फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर कटाक्ष किया है. इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रैली कैंसिल होने की बड़ी वजह बताई है.
यह भी पढ़ें : PM Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इन योजनाओं ने बदल दी आम लोगों की जिंदगी, जानें कैसे
जनता का आक्रोश देखकर रद्द की रैली : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
भोपाल में I.N.D.I.A गठबंधन (इंडिया नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) की रैली रद्द होने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि उन्होंने जनता का आक्रोश देखकर INDI की रैली कैंसिल की है. लोग 'सनातन धर्म' के अपमान से आक्रोशित हैं. इस पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी चुप हैं, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भी कुछ नहीं बोल रहे हैं. इसी डर से उन्होंने रैली रद्द कर दी.
#WATCH जनता का आक्रोश देखकर उन्होंने INDI की रैली रद्द की। लोग 'सनातन धर्म' के अपमान से आक्रोशित हैं। इसपर सोनिया गांधी और राहुल गांधी चुप हैं, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। इसी डर से उन्होंने रैली रद्द कर दी: भोपाल में INDIA गठबंधन की रैली रद्द होने पर मध्य… pic.twitter.com/ZusTo2YuiN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2023
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान का आतंकी कनेक्शन आया सामने, कश्मीर में घुसपैठियों की मदद कर रही थी PAK सेना
#WATCH मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्वकर्मा जयंती पर 'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना' लॉन्च करने के लिए धन्यवाद करता हूं। हमारे देश और प्रदेश के कारीगर हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। उनके बिना हमारी जिंदगी नहीं चल सकती: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भोपाल pic.twitter.com/UdlsLyF8o8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2023
जानें प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर क्या बोले सीएम शिवराज सिंह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्वकर्मा जयंती पर 'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना' लॉन्च करने के लिए धन्यवाद करता हूं. हमारे देश और प्रदेश के कारीगर हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं. उनके बिना हमारी जिंदगी नहीं चल सकती है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
PBKS vs RCB : शतक से चूके कोहली, पटीदार और ग्रीन की तूफानी पारी, बेंगलुरु ने पंजाब को दिया 242 रनों का लक्ष्य
-
GT vs CSK Pitch Report : अहमदाबाद की कैसी होगी पिच, बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज मारेंगे बाजी
-
PBKS vs RCB Dream11 Prediction : पंजाब और बेंगलुरु के मैच में ये हो सकती है बेस्ट ड्रीम11 टीम, इसे चुनें कप्तान
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya Shubh Muhurat: सिर्फ इस शुभ मुहूर्त में खरीदा गया गोल्ड ही देगा शुभ-लाभ
-
Jyotish Shastra: इस राशि के लोग 6 जून तक बन जाएंगे धनवान, जानें आपकी राशि है या नहीं
-
Kedarnath Opening Date 2024: सुबह इतने बजे खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट, 10 टन फूलों से की जा रही है सजावट
-
Akshaya Tritiya Mantra: अक्षय तृतीया के दिन जपने चाहिए देवी लक्ष्मी के ये मंत्र, आर्थिक स्थिति होती है मजबूत