logo-image

IPL 2023: तो अब इस नाम से बुलाए जाएंगे कायरन पोलार्ड, मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को दी सलाह

आईपीएल 2023 की तैयारियों को लेकर कायरन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के कैप में पहुंचे और प्रैक्टिस में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने मुंबई के खिलाड़ियों को एक सलाह भी दे ही. मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया आकाउंट पर एक पोस्ट  शेयर किया. जिसमें पोलार्ड खि

Updated on: 22 Mar 2023, 05:20 PM

नई दिल्ली:

Kieron Pollard Mumbai Indians: आईपीएल 2023 का आगाज होने में कुछ ही दिन बाकी रह गया है. वहीं इस बार मुंबई इंडियंस के सबसे भरोसेमंद और दिग्गज ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड गेंद और बल्ले से भूमिका निभाते नजर नहीं आएंगे बल्कि वह एक नई जिम्मेदारी के साथ दिखाई देंगे. वह आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभाते नजर आएंगे. उन्होंने अपनी इस नई पारी का आगाज भी कर दिया है. 

आईपीएल 2023 की तैयारियों को लेकर कायरन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के कैप में पहुंचे और प्रैक्टिस में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने मुंबई के खिलाड़ियों को एक सलाह भी दे ही. मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया आकाउंट पर एक पोस्ट  शेयर किया. जिसमें पोलार्ड खिलाड़ियों को एक सलाह दे रहे हैं. पोलार्ड ने कहा है कि उन्होंने सभी को सलाह दी है कि उन्हें कोच ना बुलाया जाए. उसकी जगह उन्हें पॉली बुलाया जाए. 

आईपीएल में कायरन पोलार्ड ने बल्ले और गेंद से कई सालो तक फैंस का मनोरंजन किया है. उन्होंने आईपीएल के कई बड़े रिकॉर्ड को अपने दर्ज किया. साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में जब मुंबई इंडियंस खिताब को अपने नाम किया था उसमें कायरन पोलार्ड ने अहम भूमिका निभाई थी. 

यह भी पढ़ें: IPL 2023: आईपीएल 2023 से पहले पंजाब किंग्स को बड़ा झटका, स्टार ओपनर हो सकता है बाहर

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. दोनों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की पिछले सीजन में काफी खराब प्रदर्शन रहा था. टीम प्वाइंट्स टेबल पर आखिरी स्थान पर रहते हुए सीजन को समाप्त किया था.

यह भी पढ़ें: MS Dhoni IND vs AUS: टीम इंडिया के डगआउट में बैठे धोनी, CSK ने इस कैप्शन के साथ याद दिलाई रिटायरमेंट