logo-image

Shardiya Navratri 2022 Day 2 Maa Brahmacharini Puja Vidhi aur Bhog: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के बाद रखना न भूलें उनका ये प्रिय भोग, समृद्धि रहेगा आपका घर संसार

Shardiya Navratri 2022 Day 2 Maa Brahmacharini Puja Vidhi aur Bhog: मां ब्रह्मचारिणी का पूजन करने से आलस्य, अंहकार, लोभ, असत्य, स्वार्थ व ईर्ष्या जैसी दुष्प्रवृत्तियां दूर हो जाती हैं. मां का स्मरण करने से एकाग्रता एवं स्थिरता आती है.

Updated on: 27 Sep 2022, 08:00 AM

नई दिल्ली :

Shardiya Navratri 2022 Day 2 Maa Brahmacharini Puja Vidhi aur Bhog: आज नवरात्रि का दूसरा दिन है. नवरात्रि के दूसरे दिन मां के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्माचारिणी की पूजा- अर्चना की जाती है. मां ब्रह्मचारिणी दुष्टों को सन्मार्ग दिखाने वाली हैं. माता की भक्ति से व्यक्ति में तप की शक्ति, त्याग, सदाचार, संयम और वैराग्य जैसे गुणों में वृद्धि होती है. मां ब्रह्मचारिणी का पूजन करने से आलस्य, अंहकार, लोभ, असत्य, स्वार्थ व ईर्ष्या जैसी दुष्प्रवृत्तियां दूर हो जाती हैं. मां का स्मरण करने से एकाग्रता एवं स्थिरता आती है. साथ ही बुद्धि, विवेक व धैर्य में वृद्धि होती है. ऐसे में आइए जानते हैं मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि और भोग के बारे में. 

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2022 Mahishasur Mardini Stotra: नवरात्रि के 9 दिन लगातार करें मां दुर्गा का ये पाठ, जीवन भर के लिए शत्रु बन जाएगा दास

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि (Maa Brahmacharini Puja Vidhi)
- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने के लिए सबसे पहले ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान कर लें. 
- पूजा के लिए आसन बिछाकर मां की पूजा करें. 
- इसके बाद माता को फूल, अक्षत, रोली, चंदन आदि चढ़ाएं. 
- ब्रह्मचारिणी मां को भोग स्वरूप पंचामृत चढ़ाएं. 
- इसके साथ ही मिठाई का भोग लगाएं.
- इसके साथ ही माता को पान, सुपारी, लौंग अर्पित करें. 
- इसके उपरांत देवी ब्रह्मचारिणी मां के मंत्रों का जाप करें 
- अंत में मां की आरती उतारें और भोग वितरित करें. 

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2022 Akhand Jyot Mahatva, Niyam aur Mantra: अखंड ज्योत जलाते समय न करें इन नियमों की अनदेखी, दीपक के घी में छिपी है रोगों की रामबाण औषधि

मां ब्रह्मचारिणी को पसंद है ये भोग (Maa Brahmacharini Bhog)
देवी मां ब्रह्मचारिणी को गुड़हल और कमल का फूल बेहद पसंद है और इसलिए इनकी पूजा के दौरान इन्हीं फूलों को देवी मां के चरणों में अर्पित करें. चूंकि मां को चीनी और मिश्री काफी पसंद है इसलिए मां को भोग में चीनी, मिश्री और पंचामृत का भोग लगाएं. 

मां ब्रह्मचारिणी को दूध और दूध से बने व्‍यंजन अति प्रिय होते हैं. इसलिए आप उन्‍हें दूध से बने व्‍यंजनों का भोग लगा सकते हैं. इस भोग से देवी ब्रह्मचारिणी प्रसन्न हो जाएंगी. इन्हीं चीजों का दान करने से लंबी आयु का सौभाग्य भी पाया जा सकता है.