logo-image

Janmashtami 2022 Donation According To Astrology: जन्माष्टमी पर अपनी राशि के अनुसार करेंगे दान, जीवन में आएगी खुशहाली और सुख-समृद्धि

जन्माष्टमी (janmashtami 2022) के त्योहार का हिंदू धर्म में बहुत महत्व होता है. इस दिन अपनी राशि के अनुसार दान करने से भगवान कृष्ण की कृपा से जीवन के सभी कष्ट दूर होकर सुख-समृद्धि (janmashtami 2022 rashi anusaar daan) आशीर्वाद मिलता है.

Updated on: 16 Aug 2022, 09:28 AM

नई दिल्ली:

जन्माष्टमी (janmashtami 2022) के त्योहार का हिंदू धर्म में बहुत महत्व होता है. वैसे तो ये त्योहार कृष्ण भक्तों के लिए ज्यादा मायने रखता है. ये उत्सव बस आने ही वाला है. इस दिन भक्तजन 12 बजे से ही बड़ी श्रद्धा और प्रेम से लड्डू गोपाल का श्रृंगार और पूजा-अर्चना करते हैं.  जन्माष्टमी पर सुबह से ही घरों और मंदिरों में लड्डू गोपाल (janmashtami 2022 daan kya karein) के जन्म की तैयारियां, फूल बंगला, सजावट आदि की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. इस दिन घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं. जिसमें माखन, मिश्री समेत भगवान कृष्ण की पसंदीदा चीजों का भोग लगता है.  

यह भी पढ़े : Janmashtami 2022 Shubh Yog aur Vishesh Laabh: रोहिणी नक्षत्र नहीं बल्कि इन शुभ योगों में होगा इस बार की जन्माष्टमी का शुभारंभ, मिलेंगे ये विशेष लाभ

इस दिन को खास बनाने के लिए लोगों (janmashtami 2022 daan according to astrology) ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं. जैसे कि पूजा पाठ के लिए लोग विशेष इंतजाम करना आदि. इस दिन कुछ लोग व्रत भी रखते हैं. जन्माष्टमी का व्रत अन्य व्रतों से कुछ अलग होता है. इस दिन अपनी राशि के अनुसार दान करने से भगवान कृष्ण की कृपा से जीवन के सभी कष्ट दूर होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. तो, चलिए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान (janmashtami 2022 rashi accoridng daan) करना चाहिए.      

यह भी पढ़े : Janmashtami 2022 Puja Vidhi: मथुरा- वृन्दावन समेत समस्त ब्रज धाम में इस दिन छाएगी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा, साथ ही जानें संपूर्ण पूजा विधि

मकर राशि - इस राशि के लोग इस दिन तिल का दान (Capricorn astrology) कर सकते हैं.   

कुंभ राशि - इस दिन गीता के पांचवे और आठवें अध्याय का पाठ करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. इसके साथ ही अन्न या तिल का दान करें.       

मीन राशि - मीन राशि के लोग भगवान कृष्ण को मोर पंख और बांसुरी अर्पित करें. इसके साथ ही कृष्ण नाम से केले के फल का दान करें.    

यह भी पढ़े :  Janmashtami 2022 Tithi aur Shubh Muhurt: सबके घर लीला रचाने आ रहे हैं नटखट लड्डू गोपाल, जानें जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त और तिथि

मेष राशि - ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्माष्टमी के दिन मेष राशि के लोगों को गेहूं का दान करने से जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है. इसके साथ ही इस दिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ अवश्य करें. 

वृष राशि - वृष राशि के लोग जन्माष्टमी के दिन चीनी का दान कर सकते हैं.  

कर्क राशि - इस राशि के लोग जन्माष्टमी के दिन चावल का दान करें. इससे जीवन में खुशहाली आती है.  

यह भी पढ़े : Bahula Chaturthi 2022: बहुला चतुर्थी के दिन किये गए इन उपायों और गौ माता की आरती से दूर होगी आपकी संतान की बीमारी

सिंह राशि - सिंह राशि वालों को जन्माष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर श्री आदित्यहृदय स्रोत का 3 बार पाठ करना चाहिए. इसके साथ ही इस दिन गुड़ का दान करना भी बेहद शुभ माना गया है.   

मिथुन राशि - मिथुन राशि के लोगों के लिए इस शुभ दिन पर गरीबों में अन्न का दान करना लाभकारी माना गया है.  

कन्या राशि - कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कन्या राशि वाले जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान कर सकते हैं.  

यह भी पढ़े : Kaal Bhairav Auspicious Path: शत्रु पीड़ितों के लिए वरदान है भगवान कालभैरव का ये पाठ, दुष्टों को जीते जी भुगतना पड़ जाता है नर्क

तुला राशि - इस राशि के लोग गरीबों में वस्त्रों का दान कर सकते हैं. इसके साथ ही प्रसाद भी बांटें.  

वृश्चिक राशि - ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, वृश्चिक राशि वालों के लिए जन्माष्टमी पर गेहूं का दान करना शुभ माना गया है.     

धनु राशि - जन्माष्टमी के दिन धनु राशि वाले धार्मिक पुस्तकों का दान जरूरतमंद (sagittarius astrology) लोगों को करें.