Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए जिनेवा में हुई मीटिंग से भी खुश नहीं जेलेंस्की, कहा– अभी ठीक से काम नहीं हुआ

Russia-Ukraine War: 17-18 फरवरी को अमेरिका की मध्यस्थता में रूस और यूक्रेन के बीच जिनेवा में युद्धविराम के लिए बातचीत हुई थी, जिस बारे में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि अभी ठीक से काम नहीं हुआ है.

Russia-Ukraine War: 17-18 फरवरी को अमेरिका की मध्यस्थता में रूस और यूक्रेन के बीच जिनेवा में युद्धविराम के लिए बातचीत हुई थी, जिस बारे में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि अभी ठीक से काम नहीं हुआ है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
zelenskyy Visit to US after Trump-Putin Meets

Ukraine Prez Zelenskyy (X@ZelenskyyUa)

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है. इस बीच, युद्धविराम के लिए अमेरिका की मध्यस्थता में दोनों पक्षों के बीच जिनेवा में मीटिंग हुई थी. इस मीटिंग पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का कहना है कि तीन तरफा बातचीत के नतीजे काफी नहीं हैं. उन्होंने कहा कि युद्ध को खत्म करने के लिए मुमकिन समझौतों के साथ-साथ सेंसेटिव पॉलिटिकल मामलों पर ठीक से काम नहीं हुआ है. 

Advertisment

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी एक वीडियो पोस्ट करके बैठक को लेकर अपनी राय दी. उन्होंने बताया कि अगली मीटिंग इसी महीने के आखिर में होगी. 

एक्स पर शेयर किया वीडियो मैसेज

जेंलेंस्की ने अपने वीडियो मैसेज में कहा कि हम आज तक ये वहीं कह सकते हैं कि जिनेवा में हुई मीटिंग के नतीजे काफी हैं. मिलिट्री रिप्रेजेंटेटिव्स ने कुछ मुद्दों पर गंभीरता से और ढंग से बात की. लेकिन सेंसेटिव पॉलिटिकल मामलों, मुमकिन समझौतों और नेताओं की जरूरी मीटिंग पर अब तक ढंग से काम नहीं हुआ है. अगली मीटिंग का हम इंतजार कर रहे हैं.  

17-18 फरवरी को जिनेवा में मीटिंग हुई

रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 में शुरू हुए युद्ध का हाल बातचीत से निकालने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता में बैठक हो रही है और ऐसी ही एक बैठक 17-18 फरवरी 2026 को जिनेवा में हुई थी, जिस पर जेलेंस्की ने अपनी राय दी. जिनेवा से पहले यूएई में बैठक हुई थी. 

यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला

इससे पहले मंगलवार को जेलेंस्की ने कहा था कि जिनेवा में बातचीत शुरू होने से पहले रूस ने 29 मिसाइलों और करीब 400 ड्रोन्स के साथ यूक्रेन पर बड़ा हमला किया था. रूस के हमले में नौ लोग घायल हो गए थे. घायलों में बच्चे भी शामिल हैं. जेलेंस्की ने हमले के लिए रूस की आलोचना की और कहा कि ये स्ट्राइक रूस के असली इरादे दिखाता है. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दावा  किया कि उन्होंने रूस की 29 मिसाइलों में से 25 को ध्वस्त कर दिया है.

russia ukraine war
Advertisment