जब पत्रकार से ट्रंप ने कहा तुम हंसती क्यों नहीं, जानें क्या है पूरा मामला

अमेरिकी राजनीति एक बार फिर सुर्खियों में है. व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वरिष्ठ पत्रकार कैटलन कॉलिन्स के बीच तीखी बहस देखने को मिली.

अमेरिकी राजनीति एक बार फिर सुर्खियों में है. व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वरिष्ठ पत्रकार कैटलन कॉलिन्स के बीच तीखी बहस देखने को मिली.

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
Trump with Journalist

अमेरिकी राजनीति एक बार फिर सुर्खियों में है. व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वरिष्ठ पत्रकार कैटलन कॉलिन्स के बीच तीखी बहस देखने को मिली. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान माहौल उस वक्त गर्मा गया, जब कॉलिन्स ने जेफरी एप्सटीन से जुड़े दस्तावेजों और यौन शोषण के पीड़ितों को लेकर सवाल दाग दिए.

Advertisment

एप्सटीन फाइलों पर सवाल से भड़के ट्रंप

कैटलन कॉलिन्स ने ट्रंप से सवाल किया कि वह एप्सटीन से जुड़े दस्तावेजों को सिर्फ डेमोक्रेट्स के खिलाफ साजिश के तौर पर क्यों पेश कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इन दस्तावेजों में ट्रंप के करीबी माने जाने वाले एलन मस्क और अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक के नाम भी सामने आए हैं.

इस पर ट्रंप ने जवाब दिया कि उन्होंने इन ईमेल्स को पढ़ा ही नहीं है और उन्हें भरोसा है कि मस्क और लुटनिक निर्दोष होंगे, क्योंकि अगर ऐसा कुछ गंभीर होता तो मीडिया अब तक इसे बड़ा मुद्दा बना चुका होता.

पीड़ित महिलाओं के सवाल पर बढ़ा तनाव

इसके बाद कॉलिन्स ने एप्सटीन मामले की पीड़ित महिलाओं का मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी न्याय विभाग ने दस्तावेजों में भारी कटौती की है और कई अहम हिस्से व गवाहों के इंटरव्यू सार्वजनिक नहीं किए गए. कॉलिन्स ने कहा कि पीड़ित महिलाएं अब भी न्याय न मिलने से नाराज हैं.

इस पर ट्रंप ने कहा कि देश को अब इन मुद्दों से आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि उनके खिलाफ कुछ भी साबित नहीं हुआ है.

ट्रंप का व्यक्तिगत हमला

जब कॉलिन्स ने पूछा कि जो लोग अब भी न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं, उन्हें ट्रंप क्या संदेश देना चाहेंगे, तो राष्ट्रपति गुस्से में आ गए. ट्रंप ने कॉलिन्स पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा,' मैं तुम्हें दस साल से जानता हूं, मैंने तुम्हें कभी मुस्कुराते नहीं देखा. तुम सच नहीं बोलतीं. तुम सबसे खराब रिपोर्टर हो.'

सवाल अनसुना, वीडियो हुआ वायरल

कैटलन कॉलिन्स ने शांत रहते हुए कहा कि वह सिर्फ एप्सटीन के यौन शोषण के पीड़ितों के लिए सवाल पूछ रही हैं. इसके बावजूद ट्रंप ने उनकी बात अनसुनी कर दी और किसी दूसरे पत्रकार को सवाल पूछने का मौका दे दिया.

बाद में ट्रंप के सहयोगियों ने इस बहस का वीडियो व्हाइट हाउस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया और दावा किया कि राष्ट्रपति ने पत्रकार को 'करारा जवाब' दिया.

कौन हैं कैटलन कॉलिन्स?

33 वर्षीय कैटलन कॉलिन्स अमेरिका की चर्चित पत्रकारों में गिनी जाती हैं. वह 2021 से 2022 तक CNN की व्हाइट हाउस संवाददाता रहीं और बाद में प्राइम-टाइम एंकर बनीं. अलाबामा यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली कॉलिन्स अपने बेबाक सवालों के लिए जानी जाती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह सालाना करीब 3 मिलियन डॉलर कमाती हैं.

यह भी पढ़ें - राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी चुनावों में संघीय भूमिका की मांग की

World
Advertisment