America Venezuela Conflict: अभी कहां हैं निकोलस मादुरो? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया खुलासा

America Venezuela Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि गुप्त सैन्य ऑपरेशन में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है आइए जानते हैं.

America Venezuela Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि गुप्त सैन्य ऑपरेशन में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है आइए जानते हैं.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Nicolas Maduro

Nicolas Maduro Photograph: (wikimedia)

America Venezuela Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार अमेरिकी सेना ने एक गुप्त सैन्य अभियान में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया है. ट्रंप के मुताबिक, इस ऑपरेशन के तहत मादुरो को वेनेजुएला से बाहर निकालकर अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस इवो जिमा पर रखा गया है और उन्हें न्यूयॉर्क ले जाया जा रहा है, जहां उन पर मुकदमा चलेगा.

Advertisment

बेहद कम समय में पूरी की गई यह कार्रवाई

फॉक्स न्यूज से फोन पर बातचीत में ट्रंप ने कहा कि यह कार्रवाई बेहद कम समय में पूरी की गई. उन्होंने बताया कि मादुरो एक बेहद सुरक्षित किले जैसे ठिकाने में थे, लेकिन इसके बावजूद ऑपरेशन सफल रहा. ट्रंप ने कहा कि इस पूरे मिशन में किसी की मौत नहीं हुई, जो अपने आप में बड़ी बात है. कुछ अमेरिकी सैनिक घायल जरूर हुए, लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई गई है.

टीवी शो जैसा था ऑपरेशन- ट्रंप

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उन्होंने इस ऑपरेशन को लाइव देखा. उन्होंने कहा कि यह किसी फिल्म या टीवी शो जैसा था, जिसमें तेजी और ताकत दोनों दिखीं. ट्रंप के मुताबिक, इस कार्रवाई से यह साफ संदेश गया है कि अमेरिका को हल्के में नहीं लिया जा सकता और वह हालात पर पूरी तरह नजर बनाए रखेगा.

निकोलस और उनकी पत्नी के खिलाफ गंभीर आरोप

इस बयान के कुछ देर बाद अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने जानकारी दी कि निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस के खिलाफ न्यूयॉर्क के साउदर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में गंभीर आरोप तय किए गए हैं. इनमें नशा आतंकवाद, कोकीन तस्करी की साजिश और अवैध हथियार रखने जैसे मामले शामिल हैं. बॉन्डी ने कहा कि दोनों को अब अमेरिकी कानून के तहत सख्त सजा का सामना करना पड़ेगा.

अमेरिकी दावों को खारिज किया

वहीं, वेनेजुएला सरकार ने अमेरिका के दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे अपहरण करार दिया है. सत्तारूढ़ पार्टी के वरिष्ठ नेता नहूम फर्नांडेज ने कहा कि मादुरो और उनकी पत्नी राजधानी कराकस के फोर्ट टियूना सैन्य परिसर में मौजूद थे, तभी हमला हुआ. स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस दौरान कई धमाके हुए और आसमान में लड़ाकू विमान देखे गए.

क्या हैं वेनेजुएला के हाल

वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने इस कार्रवाई में नागरिकों और सैनिकों की मौत का दावा किया है और मादुरो की सलामती का सबूत मांगा है. इसके साथ ही देश में आपातकाल घोषित कर दिया गया है और अमेरिका पर सीधा हमला करने का आरोप लगाया गया है.

यह भी पढ़ें: वेनेजुएला पर हमले को लेकर बोले एक्सपर्ट, पहले से सत्ता परिवर्तन के लिए अमेरिका ऐसा करता रहा

America Donald Trump
Advertisment