US: बीच मैच में चली ताबड़तोड़ गोलियां, रोड आइलैंड के हॉकी स्टेडियम में दो लोगों की मौत, तीन घायल

US: अमेरिका के रोड आइलैंड के पॉवकेट शहर के एक आइस हॉकी एरिना में मैच के दौरान गोलीबारी से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई.

US: अमेरिका के रोड आइलैंड के पॉवकेट शहर के एक आइस हॉकी एरिना में मैच के दौरान गोलीबारी से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई.

author-image
Deepak Kumar
New Update
US Police

Photograph: (Freepik)

US: अमेरिका के रोड आइलैंड राज्य के पॉवकेट शहर में स्थित एक आइस हॉकी स्टेडियम में मंगलवार (16 फरवरी) दोपहर अचानक गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया. यह घटना डेनिस एम. लिंच एरिना में उस समय हुई, जब वहां आइस हॉकी का मैच चल रहा था और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

Advertisment

हमलावर ने खुद को भी मारी गोली, पुलिस ने दी जानकारी

स्थानीय पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 2:30 बजे (पूर्वी समय) उन्हें एरिना में गोली चलने की सूचना मिली. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया. अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर एक व्यक्ति मृत मिला, जिसे हमलावर माना जा रहा है. पुलिस का मानना है कि संदिग्ध हमलावर ने गोलीबारी के बाद खुद को भी गोली मार ली थी.

पारिवारिक विवाद बना हमले की वजह

पॉवकेट पुलिस विभाग की प्रमुख टीना गोंकाल्व्स ने बताया कि यह घटना एक टारगेटेड हमला प्रतीत होती है और इसके पीछे पारिवारिक विवाद की वजह सामने आ रही है. एरिना के अंदर एक पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. तीन अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद एरिना के आसपास की सभी सड़कों को सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया गया. पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. पॉवकेट शहर प्रोविडेंस के उत्तर में स्थित है और इसकी आबादी करीब 80 हजार है.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान: केपी के बन्नू में पुलिस स्टेशन के पास जबरदस्त बम धमाका, 2 की मौत और 17 घायल

USA News World News
Advertisment