US-Israel Iran War News Live Updates: नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास जोरदार धमाका, मचा हड़कंप

US Israel Iran War News Live Updates: ईरान पर अमेरिका और इजरायली हमलों के बाद से मध्य पूरी युद्ध की आग में जल रहा है. जहां अमेरिका-इजरायल मिलकर ईरान पर लगातार हमले कर रहे हैं तो वहीं ईरानी भी खाड़ी के देशों पर ड्रोन और मिसाइल दाग रहा है.

US Israel Iran War News Live Updates: ईरान पर अमेरिका और इजरायली हमलों के बाद से मध्य पूरी युद्ध की आग में जल रहा है. जहां अमेरिका-इजरायल मिलकर ईरान पर लगातार हमले कर रहे हैं तो वहीं ईरानी भी खाड़ी के देशों पर ड्रोन और मिसाइल दाग रहा है.

author-image
Suhel Khan
एडिट
New Update
US-Israel Iran War Live Updates 8 March

युद्ध की आग में जल रहा मध्य पूर्व

US-Israel Iran War News Live Updates: अमेरिका और इजरायल के ईरान में हमले जारी हैं. इस जंग ने पूरे मिडिल ईस्ट को अपनी चपेट में ले लिया है. पूरा मध्य पूर्व पिछले आठ दिनों से युद्ध की आग में चल रहा है. आज इस जंग को शुरू हुए नौवां दिन हैं. 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया  था. जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. उसके बाद ईरान ने भी खाड़ी के देशों पर हमले करना शुरू कर दिया. जो अभी भी जारी हैं. इस जंग में ईरान में भारी नुकसान हुआ है. करीब 1500 लोगों की जान जा चुकी है. इनमें ईरान के टॉप लीडर्स, ईरानी सेना के कमांडर और खामेनेई के परिवार के कई सदस्य भी शामिल हैं.

Advertisment

इस बीच खबर आई है कि अब अमेरिका और इजरायल ईरान पर सबसे बड़ा हमला करने की तैयारी कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान में जमीनी ऑपरेशन शुरू करने के संकेत दिए हैं. माना जा रहा है कि अगर ऐसा हुआ तो ईरान में भारी तबाही मचेगी और ये युद्ध लंबा खिंच सकता है. बताया जा रहा है कि ट्रंप ने जमीनी हमले की संभावना को लेकर अपने सलाहकारों के अलावा रिपब्लिकन नेताओं के साथ भी बात की है. इस जंग में रूस के भी अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होने के संकेत मिले हैं. अगर ऐसा हुआ तो हालात और खराब हो सकते हैं. आज (8 मार्च) युद्ध का 9वां दिन है. यहां पढ़िए इस युद्ध से जुड़ी सभी लाइन अपडेट्स...

  • Mar 08, 2026 08:48 IST

    US-Israel Iran War News Live Updates: नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास जोरदार धमाका, मचा हड़कंप

    मध्य पूर्व में जंग जारी है. इजरायल और अमेरिका ईरान में लगातार हमले कर रहे हैं. इस बीच नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में स्थित अमेरिकी दूतावास के पास धमाके की खबर है. रॉयटर्स ने नॉर्वे पुलिस के हवाले से बताया है कि ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास एक जोरदार धमाका हुआ, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है.



  • Mar 08, 2026 08:25 IST

    US-Israel Iran War News Live Updates: ट्रंप ने फिर दी ईरान को सरेंडर करने की धमकी, इजराइल ने तेल डिपो पर की बमबारी

    अमेरिका और इजरालय के ईरान में हमले जारी है. इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान से आत्मसमर्पण करने को कहा है. वहीं खाड़ी देशों के प्रमुख ने बहरीन और कुवैत पर ईरान के लगातार हमलों की निंदा की है. खाड़ी देशों की परिषद के प्रमुख ने कहा कि बहरीन और कुवैत पर ईरान के लगातार हमले "खतरनाक आक्रामकता" हैं जो क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा हैं, और मौजूदा संघर्ष के जवाब में तेहरान के "उग्रवादी रवैये" को उजागर करते हैं. खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) की वेबसाइट पर जारी एक बयान में, महासचिव जासेम मोहम्मद अलबुदैवी ने इस क्षेत्र को निशाना बनाकर किए गए "दुष्ट ईरानी हमले" की संगठन की ओर से "कड़ी" निंदा की. शक्तिशाली जीसीसी ब्लॉक में सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, बहरीन और ओमान सहित सभी छह खाड़ी देश शामिल हैं. 



  • Mar 08, 2026 07:55 IST

    US-Israel Iran War News Live Updates: अमेरिका-इजरायल ने तेहरान के निलोफर स्क्वायर इलाके को बनाया निशाना, 20 लोगों की मौत

    अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान में हमले कर रहे हैं. इस बीच खबर है कि दोनों देशों ने तेहरान के निलोफर स्क्वायर इलाके में हमला किया है. जिसमें 20 लोगों की मौत हुई है.



  • Mar 08, 2026 07:46 IST

    US-Israel Iran War News Live Updates: इजरायल ने बेरूत के होटल पर किया हमला, 4 लोगों की मौत

    ईरान के साथ-साथ इजरायली सेना लेबनान में भी हमले कर रही है. इस बीच खबर है कि इजरायली बलों ने बेरुत के एक होटल पर हमला किया है. जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हुई है. जबकि 10 लोग घायल हुए हैं.



  • Mar 08, 2026 07:44 IST

    US-Israel Iran War News Live Updates: कुवैत में ड्रोन हमले के दौरान नागरिक सुविधाओं को पहुंचा नुकसान

    अमेरिका और इजरायली हमलों के बीच ईरान खाड़ी के देशों को निशाना बना रहा है. इस बीच कुवैत की सेना ने कहा कि उसके बल अभी भी ड्रोन हमलों के एक समूह को रोकने में लगे हुए हैं, जिन्होंने देश के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया था. मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ड्रोन के छर्रों और मलबे के गिरने से कुछ नागरिक सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है.



  • Mar 08, 2026 07:39 IST

    US-Israel Iran War News Live Updates: अमेरिका और इजरायल के ईरान में हमले जारी, तेज भंडारण रिफानरी को बनाया निशाना

    अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान में तबाही मचा रहे हैं. इस बीच जानकारी सामने आई है कि दोनों देशों ने मिलकर ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया है. बताया जा रहा है कि इन हमलों में ईरान के शाहरन ऑयल डिपो, कूहक और कराज क्षेत्रों में स्थित तेल भंडारण और रिफाइनरी ढांचे को निशाना बनाया है. जानकारी के मुताबिक, इन ठिकानों पर हुए धमाकों के बाद भीषण आग और धुएं के बड़े गुबार देखे गए.



  • Mar 08, 2026 07:35 IST

    US-Israel Iran War News Live Updates: इजरायली पीएम नेतन्याहू ने किया ईरान के कई ठिकानों को निशाना बनाने का दावा

    अमेरिका-इजरायल के ईरान में हमले जारी हैं. इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि उन्होंने ईरान के सरकारी प्रतिष्ठान, परमाणु ढांचा, कमांड सेंटर, सैन्य ठिकाने, हथियार फैक्ट्रियां, मिसाइल डिपो और सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर नष्ट कर दिए हैं.

    इज़राइल के प्रधानमंत्री #Netanyahu का दावा: “हमने ईरान के सरकारी प्रतिष्ठान, परमाणु ढांचा, कमांड सेंटर, सैन्य ठिकाने, हथियार फैक्ट्रियां, मिसाइल डिपो और सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर नष्ट कर दिए हैं।”



  • Mar 08, 2026 07:31 IST

    US-Israel Iran War News Live Updates: ईरान ने बहरीन के सलमान बंदरगाह के पास स्थित एक सुविधा केंद्र को बनाया निशाना

    अमेरिका और इजरायल के ईरान में हमले जारी है. इस बीच खबर आई है कि ईरान ने बहरीन पर हमला किया है. बहरीन के आंतरिक मंत्रालय के हवाले से रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी हमले में बहरीन के सलमान बंदरगाह के पास स्थित एक सुविधा केंद्र को निशाना बनाया गया.



US-Israel Attack Iran
Advertisment