/newsnation/media/media_files/2024/11/17/F1VUg2XXsh2bgiI7T9SG.jpg)
मिडिल ईस्ट के कई देशों में इस वक्त युद्ध के सायरन बज रहे हैं. अमेरिका के इशारे पर इजरायल के ईरान पर हमले के बाद से ही शनिवार को हर तरफ अफरा तफरी मची हुई है. जवाबी कार्रवाई में ईरान ने 8 देशों पर मिसाइलें दाग दी हैं. वहीं अब ये युद्ध तेज होता जा रहा है. ईरान को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. बात करें ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की तो उनका खुद का घर भी हमले का शिकार हो गया है. इसकी एक सेटेलाइट तस्वीर सामने आई है. जो तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में आप आसानी से देख सकते हैं कि किस तरह खामेनेई का घर और आस-पास का इलाका पूरी तरह बर्बाद हो गया है.
🚨 #BREAKING 🇮🇷
— Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) February 28, 2026
तेहरान में सुप्रीम लीडर के परिसर पर हमला💥💥
नए सैटेलाइट चित्रों के अनुसार, ईरान के सुप्रीम लीडर अली ख़ामेनेई के तेहरान स्थित परिसर को शनिवार को निशाना बनाया गया जो बर्बाद दिख रहा है।
📌 ईरानी अधिकारियों का कहना है कि अली ख़ामेनेई फिलहाल तेहरान में मौजूद नहीं हैं… pic.twitter.com/aN6y8jgDD8
इजरायल की ओर से किए गए हमले ने जमकर तबाही मचाई है. खुद खामेनेई का घर इससे बच नहीं पाया है. इसकी एक सेटेलाइट तस्वीर सोशल मीडिया पर दिखाई दे रही है. इस तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो आप देख सकते हैं कि इसमें खामेनेई की आलीशान इमारत पूरी तरह तबाह हो चुकी है. तस्वीर में आप देख सकते हैं कि पिनपॉइंट स्ट्राइक के चलते इस इमारत को टारगेट किया गया और ये पूरी तरह जमींदोज हो गई.
गुप्त ठिकाने और रास्ते भी तबाह
इसके साथ ही अमेरिका की ओर से दावा किया जा रहा है कि ईरान में कई गुप्त रास्तों और ठिकानों को भी निशाना बनाकर तबाह किया जा रहा है. इसमें खामेनेई की इमारत को एक अभेद्य किले के तौर पर देखा जाता था, लेकिन सेटेलाइट की तस्वीर को तो कुछ और ही हालात बयां कर रही है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us