/newsnation/media/media_files/2026/02/28/us-israel-iran-war-2026-02-28-21-00-06.jpg)
US-Israel Attack Iran War Highlights: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहा तनाव अब और ज्यादा गंभीर होता जा रहा है. खाड़ी क्षेत्र के कई शहरों में ईरान की मिसाइलों का हमला जारी है, जिससे हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं. वहीं अमेरिका और इजरायल भी लगातार जवाबी हमले कर रहा है. ईरान विवाद के बीच US ने अमेरिकियों से मिडिल ईस्ट के 12 से ज्यादा देशों को छोड़ने की अपील की है. इस लिस्ट में मिस्त्र, ईरान, इराक, कुवैत, इजरायल, जॉर्डन, लेबनान, ओमान, कतर, सीरिया, यूएई, यमन और बहरीन शामिल हैं. यहां पढ़िए इस युद्ध से जुड़े सारी लाइव अपडेट्स…
- Mar 06, 2026 13:00 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: इजरायली सेना के वाहनों पर हमला
US-Israel Attack Iran War Updates: मिडिल ईस्ट में 7 दिनों से तनाव जारी है. इस बीच हिजबुल्लाह का कहना है कि उसने दक्षिणी लेबनान के शहर खियाम की ओर बढ़ रहे इजरायली सेना के वाहनों के जमावड़े को निशाना बनाया है.
BREAKING: Hezbollah says it has targeted a gathering of Israeli army vehicles advancing towards the southern Lebanese town of Khiyam.
— Al Jazeera English (@AJEnglish) March 6, 2026
🔴 LIVE updates: https://t.co/mKiwdZWGHGpic.twitter.com/9NAW0SPp6c - Mar 06, 2026 12:33 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: US-इजराइली हमलों में ईरान को कितना नकसान हुआ?
US-Israel Attack Iran War Updates: ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी के प्रेसिडेंट पीर हुसैन कोलीवंद ने कहा कि US-इजराइली हमलों में 3,090 घरों समेत 3,643 सिविलियन जगहों को नुकसान पहुंचा है.
BREAKING: US-Israeli attacks have damaged 3,643 civilian sites, including 3,090 homes, says Pir Hossein Kolivand, president of the Iranian Red Crescent Society.
— Al Jazeera English (@AJEnglish) March 6, 2026
🔴 LIVE updates: https://t.co/zvr1qHS5ZIpic.twitter.com/rMGyCXO1Vt - Mar 06, 2026 11:59 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: मिडिल ईस्ट में 200 बच्चों की मौत
US-Israel Attack Iran War Updates: UNICEF के मुताबिक, ईरान के खिलाफ वीकेंड में US और इजराइल की मिलिट्री कार्रवाई के बाद से मिडिल ईस्ट में लगभग 200 बच्चों के मारे जाने की खबर है.
"Children do not start wars, but they pay an unacceptably high price."
— Al Jazeera English (@AJEnglish) March 6, 2026
Almost 200 children have been reported killed across the Middle East since the weekend’s US and Israeli military escalation against Iran, according to UNICEF.
🔴 LIVE updates: https://t.co/KHbGaWQEXVpic.twitter.com/QPx7Y1OBIT - Mar 06, 2026 11:18 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: इजराइल पर दो तरफ से हमला
US-Israel Attack Iran War Updates: इजराइल इस समय दो मोर्चों पर एक साथ युद्ध का सामना कर रहा है. एक तरफ ईरान लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है, जबकि दूसरी तरफ लेबनान की सीमा से हिजबुल्ला के हमले जारी हैं. इन हमलों की वजह से पूरे इजराइल में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है.
Israel Attack on Iran: इजरायल पर ईरान और हिजबुल्लाह लगातार कर रहे हमले#Iran#America#Israel#IranIsraelWar#MiddleEastWar#DonaldTrump#AliKhamenei#BenjaminNetanyahu#GroundReport#NewsNation | @Madhurendra13pic.twitter.com/VdJwVW6sQG
— News Nation (@NewsNationTV) March 6, 2026 - Mar 06, 2026 10:52 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: ईरान अब कर रहा क्लस्टर वॉरहेड का इस्तेमाल
US-Israel Attack Iran War Updates: इजराइल में बैलिस्टिक मिसाइल हमले के दौरान ईरान अब क्लस्टर वॉरहेड का इस्तेमाल कर रहा है जिससे निकली सब-म्यूनिशन के गिरने का वीडियो भी सामने आया है. IDF के मुताबिक, ईरान ऐसे बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है जिनके वॉरहेड हवा में खुलकर करीब 20 छोटे विस्फोटक गोले गिराते हैं, जिनमें प्रत्येक में लगभग 2.5 किलोग्राम विस्फोटक होता है और ये लगभग 8 किमी क्षेत्र में फैल सकते हैं.
🚨 इज़राइल में बैलिस्टिक मिसाइल हमले के दौरान ईरान अब क्लस्टर वॉरहेड का इस्तमाल कर रहा है जिससे निकली सब-म्यूनिशन के गिरने का वीडियो भी सामने आया है।#IDF के मुताबिक, ईरान ऐसे बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है जिनके वॉरहेड हवा में खुलकर करीब 20 छोटे विस्फोटक गोले गिराते… pic.twitter.com/st9vYvwHnh
— Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) March 6, 2026 - Mar 06, 2026 09:59 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: युद्ध का आज सातवां दिन
US-Israel Attack Iran War Updates:मिडिल ईस्ट युद्ध सातवें दिन में पहुंच गया है. इजराइली सेना ने संघर्ष में "अगले चरण" की घोषणा की और बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर बमबारी की.
Middle East war enters seventh day.
— AFP News Agency (@AFP) March 6, 2026
Israeli forces announce "next phase" in the conflict and bomb Beirut's southern suburbshttps://t.co/0MRHlWrCwRpic.twitter.com/50Axv9uT0e - Mar 06, 2026 09:15 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: US ने भारत को दी 30 दिन तक रूसी तेल खरीदने की अनुमति
US-Israel Attack Iran War Updates: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की अस्थायी छूट देते हुए रूसी तेल खरीदने की अनुमति दी है. इससे भारतीय रिफाइनरियों को राहत मिली है.
President Trump’s energy agenda has resulted in oil and gas production reaching the highest levels ever recorded.
— Treasury Secretary Scott Bessent (@SecScottBessent) March 6, 2026
To enable oil to keep flowing into the global market, the Treasury Department is issuing a temporary 30-day waiver to allow Indian refiners to purchase Russian oil.… - Mar 06, 2026 07:59 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: U.S. सेंट्रल कमांड का ट्वीट
US-Israel Attack Iran War Updates: U.S. सेंट्रल कमांड ने ट्वीट किया, "U.S. सेना पूरी ईरानी नेवी को डुबोने के मिशन से पीछे नहीं हट रही है. आज, एक ईरानी ड्रोन कैरियर, जो लगभग WWII के एयरक्राफ्ट कैरियर के साइज का है, उस पर हमला हुआ और अब उसमें आग लगी हुई है."
U.S. Central Command tweets, "U.S. forces aren't holding back on the mission to sink the entire Iranian Navy. Today, an Iranian drone carrier, roughly the size of a WWII aircraft carrier, was struck and is now on fire." pic.twitter.com/SaAep1nGzq
— ANI (@ANI) March 6, 2026 - Mar 06, 2026 06:55 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: फ्रांस के राष्ट्रपति ने ट्रंप और नेतन्याहू से की बात
US-Israel Attack Iran War Updates:फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि युद्ध को रोकने और स्थिति को और भी बदतर होने से बचाने के लिए उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ चर्चा की.
Pour le Liban, nous devons agir.
— Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) March 5, 2026
Tout doit être fait pour empêcher que ce pays proche de la France soit à nouveau entraîné dans la guerre.
Les Libanais ont droit à la paix et à la sécurité. Comme tous au Moyen-Orient.
C’est pour enrayer la guerre… - Mar 06, 2026 06:05 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर की मौत
US-Israel Attack Iran War Updates: इजराइल की सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हमला किया. इस हमले में हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर जैद अली जुमा की मौत हो गई. इजराइल रक्षा बलों (IDF) ने एक्स पर लिखा कि हिजबुल्लाह के सैन्य बल प्रबंधन कमांडर जैद अली जुमा को बेरूत में मार गिराया गया है.
Israel Defense Forces tweets, "ELIMINATED: Hezbollah firepower management commander Zaid Ali Jumaa in Beirut. Jumaa served as Hezbollah’s head of artillery in southern Lebanon and was responsible for launching thousands of rockets, missiles and UAVs from Lebanon toward Israel. He… pic.twitter.com/FOgL8GIKXP
— ANI (@ANI) March 5, 2026 - Mar 05, 2026 15:01 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: ईरानी दूतावास में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर
US-Israel Attack Iran War Updates: नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास में अयातुल्ला खामेनेई की याद में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर करते हुए ईरान के विदेश मामलों के उप मंत्री डॉ.सईद खतीबजादेह.
- Mar 05, 2026 11:45 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: ईरान के यज्द शहर में इजराइल का बड़ा अटैक
इजराइल ने ईरान के यज्द शहर पर बड़ा हमला बोला है. ऐसी खबरें हैं कि इस शहर में ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों का जखीरा रखा है.
- Mar 05, 2026 07:43 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: इजराइली फोर्स ने आम लोगों से किया अनुरोध, निर्देशों का पालन करें
US-Israel Attack Iran War Updates: इजराइली एयर फोर्स (IAF) का ट्वीट सामने आया है. इसमे IDF को पता चला है कि कुछ वक्त पहले, ईरान से इजराइल के क्षेत्र की ओर मिसाइलें लॉन्च की गईं. इस दौरान हमारे डिफेंस सिस्टम के खतरे को रोकने के लिए काम कर रहे हैं. इजरायल ने अपील की है कि वे अपनी जिम्मेदारी को समझें. निर्देशों के तहत पालन करें. इस तरह से जान बच सकती है.
- Mar 04, 2026 20:13 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: इस्फहान परमाणु स्थल के पास नुकसान
US-Israel Attack Iran War Updates: संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी IAEA के मुताबिक ईरान के इस्फहान स्थित परमाणु केंद्र के पास दो इमारतों को नुकसान पहुंचा है. सैटेलाइट तस्वीरों में यह क्षति दिखाई दी है, लेकिन राहत की बात यह है कि जिन सुविधाओं में परमाणु सामग्री रखी जाती है, उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है. एजेंसी ने साफ किया कि फिलहाल किसी तरह के रेडिएशन फैलने का खतरा नहीं है. IAEA ने यह भी बताया कि नतांज़ परमाणु स्थल पर कोई नया नुकसान नहीं पाया गया है. वहीं बुशेहर समेत ईरान के अन्य परमाणु ठिकानों पर भी किसी तरह की क्षति की पुष्टि नहीं हुई है.
- Mar 04, 2026 20:12 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: ईरान ने फिर दागी मिसाइलों की नई खेप, इजराइल में हाई अलर्ट
US-Israel Attack Iran War Updates: इजराइल की सेना ने कहा है कि ईरान ने एक बार फिर मिसाइलों की नई खेप इज़राइल की ओर दागी है. सेना के अनुसार इन मिसाइलों को रोकने के लिए देश के एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए हैं और उन्हें इंटरसेप्ट करने की कोशिश की जा रही है. खतरे को देखते हुए होम फ्रंट कमांड ने प्रभावित इलाकों में लोगों के मोबाइल फोन पर पहले से चेतावनी भेजी है. नागरिकों को तुरंत सुरक्षित स्थानों और बंकरों में जाने की सलाह दी गई है. हाल के दिनों में ईरान और इज़राइल के बीच मिसाइल हमलों और जवाबी कार्रवाई का सिलसिला तेज़ हो गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है.
- Mar 04, 2026 20:10 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: ईरान के मिसाइल हमले की चेतावनी, इज़राइल के कई शहरों में बजे सायरन
US-Israel Attack Iran War Updates: इजराइल में एक बार फिर हाई अलर्ट की स्थिति बन गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की ओर से मिसाइलों की नई खेप दागे जाने की चेतावनी के बाद उत्तरी और मध्य इजराइल के कई इलाकों में सायरन बजने लगे. यरुशलम, तेल अवीव और पूरे सेंट्रल इजराइल में लोगों को अलर्ट किया गया. वहीं उत्तरी गैलीली क्षेत्र में भी सायरन सुनाई देने की खबर है. इजराइली सेना ने बताया कि ईरान की ओर से आने वाली मिसाइलों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है और डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए हैं. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है.
- Mar 04, 2026 12:59 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: आज खामेनेई को किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
US-Israel Attack Iran War Updates:ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की विदाई सेरेमनी आज रात लोकल टाइम के हिसाब से 10 बजे शुरू होगी. तेहरान के इमाम खुमैनी प्रार्थना ग्राउंड में हजारों लोगों के आने की उम्मीद है, और यह सेरेमनी 3 दिन तक चलने की उम्मीद है.
🚨🇮🇷 Ayatollah Khamenei's farewell ceremony begins tonight at 10pm local time.
— THE GENESIS (@THEGENESISTUBE) March 4, 2026
Thousands are expected to pack Tehran’s Imam Khomeini prayer ground, with the ceremony expected to last 3 days.
Source: Reuters pic.twitter.com/UBZUHXulhk - Mar 04, 2026 12:38 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: इजराइल-ईरान के बीच युद्ध जारी
US-Israel Attack Iran War Updates: इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के पांचवें दिन भी हमले जारी हैं. कई इलाकों में मिसाइल अटैक के कारण हालात खराब बने हुए हैं. लोगों में दहशत का माहौल है.
Israel, Iran continue attacks as war enters its fifth day, engulfs region https://t.co/0qfdSRj6zHpic.twitter.com/1ZojhGLxNI
— Al Jazeera English (@AJEnglish) March 4, 2026 - Mar 04, 2026 11:24 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: IRGC का बड़ा दावा
US-Israel Attack Iran War Updates: ईरान की IRGC ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर कब्जा करने का दावा किया, जहाजों को मिसाइलों और ड्रोन से खतरे की चेतावनी दी.
Iran's IRGC claims control of Strait of Hormuz, warns ships of risk from missiles and drones
— ANI Digital (@ani_digital) March 4, 2026
Read @ANI Story I https://t.co/WTzmSTkeDS#Iran#IRGC#StraitsofHormuz#Missilespic.twitter.com/IgzzZPG8V1 - Mar 04, 2026 10:41 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: तेल अवीव पर ईरानी मिसाइलों की बारिश
US-Israel Attack Iran War Updates: तेल अवीव समेत इजराइल के कई शहरों पर ईरानी मिसाइल हमले जारी हैं. सायरन बजते ही लोग बम शेल्टर में शरण ले रहे हैं. कई इलाकों में इमारतों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है, दहशत का माहौल बना हुआ है.
- Mar 04, 2026 10:02 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: बहरीन में बजा सायरन
US-Israel Attack Iran War Updates: बहरीन के गृह मंत्रालय ने लोगों को बताया कि सायरन बज गया है, और उनसे शांत रहने और सबसे पास की सुरक्षित जगह पर जाने की अपील की है.
- Mar 04, 2026 09:43 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: मध्य इजराइल और यरुशलम में रेड अलर्ट
❗️ RED ALERTS OVER CENTRAL ISRAEL & JERUSALEM pic.twitter.com/b8A6xHICdc
— RT (@RT_com) March 4, 2026 - Mar 04, 2026 09:06 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: ईरान-लेबनान में सैकड़ों ठिकानों पर IDF का हमला
US-Israel Attack Iran War Updates:IDF ने ईरान, लेबनान में सैकड़ों ठिकानों पर हमला किया. US सेंट्रल कमांड ने कहा, "हमने अभी शुरुआत की है."
IDF strikes hundreds of targets in Iran, Lebanon; "We have just begun," says US Central Command
— ANI Digital (@ani_digital) March 4, 2026
Read @ANI Story I https://t.co/174nX7dnku
#IDF#Iran#Lebanon#USpic.twitter.com/3PY1OYuKFf - Mar 04, 2026 08:35 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: लेबनान के बालबक में इजराइल ने किया हमला
US-Israel Attack Iran War Updates:लेबनान के बालबक में इजराइली हमले के बाद अफरा-तफरी मच गई. मिली जानकारी के मुताबिक, यहां 4 मंजिला रिहायशी इमारत पर इजराइली हमले में 4 लोग मारे गए हैं. जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है.
UPDATE: 4-FLOOR RESIDENTIAL BUILDING IN BAALBAK HIT BY ISRAELI STRIKE — 4 DEAD, INJURIES REPORTED, RESCUE TEAMS ON SITE https://t.co/vFSi0ACFsDpic.twitter.com/LPyWrh0WGu
— RT (@RT_com) March 4, 2026 - Mar 04, 2026 08:01 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: ईरान ने 2 हजार ठिकानों को बनाया निशाना
US-Israel Attack Iran War Updates:US का कहना है कि ईरान ने खाड़ी में जवाबी कार्रवाई करते हुए 2,000 ठिकानों पर हमला किया. दुनिया भर में एनर्जी की कीमतें बढ़ने के साथ, ट्रंप का कहना है कि US नेवी होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों को एस्कॉर्ट करने के लिए तैयार है.
US says 2,000 targets hit as Iran retaliates across Gulf.
— AFP News Agency (@AFP) March 4, 2026
With global energy prices on the rise, Trump says the US Navy is ready to escort oil tankers through the Strait of Hormuzhttps://t.co/FZyYpq1MxDpic.twitter.com/LkpWlX5v7k - Mar 04, 2026 07:37 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: ईरान में चुना गया नया सुप्रीम लीडर
US-Israel Attack Iran War Updates: अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों तथा अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश की सबसे शक्तिशाली धार्मिक संस्था ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ ने उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुन लिया है.
- Mar 04, 2026 07:11 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: ईरान में मारे गए 787 लोग
US-Israel Attack Iran War Updates: US और इजराइल ईरान पर हमले जारी रखे हुए हैं, मरने वालों की संख्या बढ़कर 787 हो गई है, जबकि तेहरान US और इजराइली ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई कर रहा है, जिसमें दुबई में वाशिंगटन का दूतावास भी शामिल है.
The US and Israel continue striking Iran as the death toll rises to 787, while Tehran retaliates against US and Israeli targets, including Washington’s embassy in Dubai.
— Al Jazeera English (@AJEnglish) March 4, 2026
🔴 Follow our LIVE coverage: https://t.co/pjkXxtOEc5pic.twitter.com/b6mN4aIXox - Mar 04, 2026 06:41 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: दुबई के US कॉन्सुलेट के पास लगी आग
US-Israel Attack Iran War Updates:US-इजराइल बनाम ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच दुबई के US कॉन्सुलेट के पास आग लगने के बाद धुएं का गुबार उठता हुआ दिख रहा है. आग पूरी तरह से बुझ गई है, और किसी के घायल होने की खबर नहीं है.
#WATCH | Dubai: Visulas of smoke emerging after a fire broke out near the premises of the US Consulate amid the ongoing US-Israel vs Iran conflict. The fire has been fully extinguished, with no injuries reported.
— ANI (@ANI) March 3, 2026
(Source: Reuters) pic.twitter.com/p4Y1MUnWs7 - Mar 04, 2026 06:08 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: कहां होगा अली खामेनेई का अंतिम संस्कार?
US-Israel Attack Iran War Updates: ईरान ने घोषणा की कि देश के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei का अंतिम संस्कार उनके गृह नगर मशहद में किया जाएगा. ईरानी मीडिया के मुताबिक, अमेरिका और इज़राइल के हमले में उनकी मौत के बाद पूरे देश में शोक का माहौल है. अंतिम संस्कार से पहले राजधानी तेहरान में उनके सम्मान में एक बड़ी सार्वजनिक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी.
- Mar 04, 2026 05:50 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: अमेरिकी अधिकारियों का खुलासा
US-Israel Attack Iran War Updates: अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच 4 दिनों से युद्ध जारी है. इस बीच अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ईरान पर मिलिट्री एक्शन से पहले तीन राउंड की बातचीत फेल हो गई थी.
Three rounds of negotiations failed before military action on Iran, say US officials
— ANI Digital (@ani_digital) March 3, 2026
Read @ANI Story I https://t.co/fyOkuQNCkI#Iran#US#militaryactionpic.twitter.com/Rg3wRGKvdZ - Mar 03, 2026 21:34 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: इज़राइली सेना ने सिडॉन समेत दक्षिण लेबनान के निवासियों को खाली करने के आदेश दिए
US-Israel Attack Iran War Updates: रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइली सेना ने दक्षिण लेबनान के सिडॉन और आसपास के गांवों के नागरिकों को तत्काल अपने घर खाली करने का आदेश जारी किया है, amid बढ़ते संघर्ष के दौरान यह कदम उठाया गया है. इजराइली सेना का कहना है कि हिजबुल्लाह जैसे सशस्त्र समूहों के ठिकानों को निशाना बनाने के लिए सैन्य कार्रवाई तेज की जा रही है, इसलिए नागरिकों को सुरक्षित क्षेत्रों में जाने को कहा गया है. इस आदेश के बाद हजारों लोग पहले ही अपने घरों को छोड़ते हुए पलायन कर चुके हैं, जिससे क्षेत्र में चिंता और अस्थिरता बढ़ गई है.
Israeli Military issues evacuation orders for residents of Southern Lebanon's Sidon: Reuters
— ANI (@ANI) March 3, 2026 - Mar 03, 2026 21:32 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: ईयू और खाड़ी देशों के बीच अहम वर्चुअल बैठक, क्षेत्रीय सुरक्षा पर होगा मंथन
US-Israel Attack Iran War Updates: यूरोपीय संघ के विदेश मंत्री गुरुवार सुबह European Union और Gulf Cooperation Council के समकक्ष मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस करेंगे. बैठक का मुख्य फोकस मौजूदा क्षेत्रीय संकट और खाड़ी देशों की सुरक्षा चिंताओं पर रहेगा. सबसे बड़ा खतरा पावर ग्रिड, पानी के डीसैलिनेशन प्लांट और ऊर्जा ढांचे पर संभावित हमलों को लेकर है. विश्लेषकों का मानना है कि यह संकट क्षेत्रीय सुरक्षा समीकरण में बड़ा बदलाव दर्शाता है. पहले जहां खाड़ी देश हौथी या हिज़्बुल्लाह जैसे गैर-राज्य तत्वों पर ध्यान केंद्रित करते थे, अब रणनीति और प्राथमिकताएं बदलती नजर आ रही हैं.
- Mar 03, 2026 21:30 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: बेन गुरियन एयरपोर्ट से धीरे-धीरे फिर शुरू होंगी उड़ानें
US-Israel Attack Iran War Updates: इज़राइल का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा Ben Gurion Airport अब चरणबद्ध तरीके से उड़ानों की बहाली करने जा रहा है. एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार बुधवार रात से गुरुवार के बीच इज़राइली हवाई क्षेत्र को धीरे-धीरे खोला जाएगा. पहले चरण में हर घंटे केवल एक यात्री उड़ान संचालित की जाएगी. इसके बाद दूसरे चरण में इसे बढ़ाकर प्रति घंटे दो उड़ानें करने की योजना है, हालांकि इसकी समयसीमा अभी घोषित नहीं की गई है. गौरतलब है कि शनिवार को अमेरिका-इज़राइल के ईरान पर हवाई हमलों की शुरुआत के साथ ही देश का एयरस्पेस बंद कर दिया गया था.
- Mar 03, 2026 21:28 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: दक्षिण लेबनान के सिडॉन पर इज़राइली एयरस्ट्राइक,
US-Israel Attack Iran War Updates: दक्षिणी लेबनान के शहर सिडॉन में इजराइली सेना ने हवाई हमला किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एयरस्ट्राइक उस ठिकाने पर की गई जिसे इज़राइल ने मिसाइल लॉन्च साइट बताया है. दावा किया गया है कि इसी जगह से गोलान हाइट्स की ओर रॉकेटों की बौछार की गई थी. इज़राइली सेना का कहना है कि यह कार्रवाई जवाबी कदम के तौर पर की गई. फिलहाल हमले से हुए नुकसान या हताहतों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है और हालात पर नज़र रखी जा रही है. आगे की अपडेट का इंतजार है.
- Mar 03, 2026 13:39 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: मिडिल ईस्ट में लगातार हो रहे हमले
US-Israel Attack Iran War Updates: आज यानी मंगलवार को पूरे मिडिल ईस्ट में नए हमलों की खबरें आईं, जिसमें लेबनान पर इजराइली बमबारी और सऊदी अरब की राजधानी रियाद में US एम्बेसी पर ड्रोन हमला शामिल है.
New strikes were reported Tuesday across the Middle East, including Israeli bombardment of Lebanon and a drone attack on the US embassy in Saudi Arabia's capital Riyadh
— AFP News Agency (@AFP) March 3, 2026
Latest developments in Middle East war: https://t.co/Kc59iWebQ7pic.twitter.com/tvFzGbEimN - Mar 03, 2026 13:21 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: IDF ने ब्लिडा म्युनिसिपैलिटी पर बमबारी करने दी धमकी
US-Israel Attack Iran War Updates:IDF ने लेबनानी सिविल डिफेंस के एक सदस्य को फोन करके ब्लिडा म्युनिसिपैलिटी पर बमबारी करने की धमकी दी. इसके अलावा, जायोनी ड्रोन ने जिबचित और काफर तिब्नीत शहरों को निशाना बनाया. इसके साथ ही, आयता अल-शाब शहर को निशाना बनाकर जायोनी आर्टिलरी से गोलाबारी की गई.
- Mar 03, 2026 12:54 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: हम युद्धों से तंग आ चुके हैं- US सीनेटर
US-Israel Attack Iran War Updates: इजरायल-अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच US सीनेटर शूमर का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा- ‘हम मिडिल ईस्ट में लगातार चल रहे युद्धों से तंग आ चुके हैं.’
'We are SICK and TIRED of endless wars in the Middle East' — US Senator Schumer
— RT (@RT_com) March 3, 2026
'This is NOT what the American people want' https://t.co/7yvcORmn1Spic.twitter.com/5BtpYg7Wup - Mar 03, 2026 12:22 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: 168 स्कूली लड़कियों के अंतिम संस्कार के लिए हजारों लोग इकट्ठा हुए
US-Israel Attack Iran War Updates:इजरायली हमलों में मारी गईं 168 स्कूली लड़कियों के अंतिम संस्कार के लिए हजारों लोग इकट्ठा हुए. देखिए वीडियो...
Thousands of mourners gather for the funeral procession of 168 schoolgirls killed by Israeli strikes pic.twitter.com/JfK3ywM0Rp
— RT (@RT_com) March 3, 2026 - Mar 03, 2026 11:24 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: ईरान के न्यूक्लियर साइट पर हमला
US-Israel Attack Iran War Updates: नई सैटेलाइट इमेज से कन्फर्म हुआ है कि ईरान के नतान्ज न्यूक्लियर एनरिचमेंट साइट पर फिर हमला हुआ है. देखिए तस्वीरें...
New satelite imagery confirms Iran's Natanz nuclear enrichment site STRUCK AGAIN
— RT (@RT_com) March 3, 2026
Times & locations of damage shown pic.twitter.com/5E2ohIZtke - Mar 03, 2026 10:22 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में भारी तबाही का वीडियो
HEAVY STRIKE IN BEIRUT’S SOUTHERN SUBURBS CAPTURED ON CAMERA — CLOSE-UP https://t.co/dAd3cmmtYSpic.twitter.com/axbRcY2IPL
— RT (@RT_com) March 3, 2026 - Mar 03, 2026 09:25 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: ईरानी ड्रोन को US आर्मी ने किया इंटरसेप्ट
US-Israel Attack Iran War Updates:उत्तरी इराक के कुर्दिस्तान में एरबिल एयरपोर्ट पर US आर्मी C-RAM ने ईरानी ड्रोन अटैक को इंटरसेप्ट किया. देखिए वीडियो…
Iranian attack drone INTERCEPTED by US Army C-RAM at Erbil Airport in Kurdistan, Northern Iraq pic.twitter.com/CJsqJTNkjK
— RT (@RT_com) March 3, 2026 - Mar 03, 2026 08:49 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: भारतीय दूतावास ने जारी की गाइडलाइंस
US-Israel Attack Iran War Updates: कतर के दोहा में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, “भारतीय समुदाय से अनुरोध है कि वे कतर के अधिकारियों द्वारा ऑफिशियल चैनलों के जरिए जारी की गई खबरों और गाइडलाइंस को ध्यान से फॉलो करें. निवासियों से आग्रह है कि वे केवल वेरिफाइड और ऑफिशियल जानकारी पर ही भरोसा करें. कतर के आंतरिक मंत्रालय ने लोगों की सुरक्षा के लिए घर के अंदर रहने और सुरक्षित, बंद जगहों पर रहने के महत्व पर जोर दिया है. निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही बाहर जाएं. सभी भारतीय नागरिकों से इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया जाता है.
Embassy of India in Doha, Qatar tweets, "The Indian community is requested to closely follow news and guidance issued by Qatari authorities through official channels. Residents are urged to rely only on verified and official information. The Ministry of Interior of Qatar has… pic.twitter.com/bFPKw7AviX
— ANI (@ANI) March 3, 2026 - Mar 03, 2026 08:18 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: ईरान ने बहरीन में अमेरिकी बेस को बनाया निशाना
US-Israel Attack Iran War Updates:ईरान की मिसाइलें बहरीन में अमेरिका के सैन्य बेस को लगातार निशाना बना रही हैं. एक के बाद एक मिसाइलें बहरीन में लगातार गरज रही हैं. इसका वीडियो भी सामने आया है.
IRANIAN MISSILES ROAR INTO BAHRAIN — REPORTEDLY STRIKE US BASES pic.twitter.com/SC1dM4qtQc
— RT (@RT_com) March 3, 2026 - Mar 03, 2026 07:42 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: US ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
US-Israel Attack Iran War Updates:ईरान विवाद के बीच US ने अमेरिकियों से मिडिल ईस्ट के 12 से ज्यादा देशों को छोड़ने की अपील की है. इस लिस्ट में मिस्त्र, ईरान, इराक, कुवैत, इजरायल, जॉर्डन, लेबनान, ओमान, कतर, सीरिया, यूएई, यमन और बहरीन शामिल हैं.
US urges Americans to leave over 12 Middle East countries amid Iran conflict
— ANI Digital (@ani_digital) March 3, 2026
Read @ANI Story I https://t.co/bINMbvMu7f
#US#MiddleEast#Iranconflictpic.twitter.com/ZzHhlu29e5 - Mar 03, 2026 07:03 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: इजराइली एयर फोर्स ने लोगों से की ये अपील
US-Israel Attack Iran War Updates: इजराइली एयर फोर्स ने ट्वीट किया, “एयर फोर्स ने पता लगाया है कि कुछ समय पहले, ईरान से इजराइल देश के इलाके की ओर मिसाइलें लॉन्च की गई थीं. डिफेंस सिस्टम खतरे को रोकने के लिए काम कर रहे हैं. पिछले कुछ मिनटों में, होम फ्रंट कमांड ने संबंधित इलाकों में मोबाइल फोन पर सीधे एक शुरुआती निर्देश जारी किया है. लोगों से रिक्वेस्ट है कि वे जिम्मेदारी लें और निर्देशों के अनुसार काम करें- इससे जानें बचती हैं. अलर्ट मिलने पर सुरक्षित जगहों पर जाना चाहिए और नई घोषणा होने तक वहीं रहना चाहिए.”
The Israeli Air Force tweets, "The Air Force has identified that a short while ago, missiles were launched from Iran toward the territory of the State of Israel. Defense systems are operating to intercept the threat. In the last few minutes, the Home Front Command has issued a… pic.twitter.com/8qt8gl749M
— ANI (@ANI) March 2, 2026 - Mar 03, 2026 06:34 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: ट्रंप ने ओबामा को लेकर क्या कहा?
US-Israel Attack Iran War Updates: US प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे ट्रंप ने पोस्ट किया, “अगर मैंने ओबामा की भयानक ईरान न्यूक्लियर डील (JCPOA) खत्म नहीं की होती, तो ईरान के पास तीन साल पहले ही न्यूक्लियर वेपन होता. यह अब तक का सबसे खतरनाक ट्रांजैक्शन था, और अगर इसे ऐसे ही रहने दिया जाता, तो दुनिया अभी बिल्कुल अलग जगह होती. आप बराक हुसैन ओबामा और स्लीपी जो बाइडेन को दोष दे सकते हैं.”
US President Donald J Trump posts, "If I didn’t terminate Obama’s horrendous Iran Nuclear Deal (JCPOA), Iran would have had a Nuclear Weapon three years ago. That was the most dangerous transaction we have ever entered into, and had it been allowed to stand, the World would be an… pic.twitter.com/luUL6Xc264
— ANI (@ANI) March 2, 2026 - Mar 03, 2026 06:08 IST
US-Israel Attack Iran War Updates: ट्रंप ने दी ईरान कोे वार्निंंग
US-Israel Attack Iran War Updates:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ कार्रवाई अभी सिर्फ शुरुआत है. उन्होंने संकेत दिया कि जरूरत पड़ी तो अमेरिकी सैनिक भी भेजे जा सकते हैं.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us