US-Iran Tension: अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच भारतीयों को ईरान छोड़ने की सलाह, जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

US-Iran Tension: पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते सुरक्षा हालात के बीच भारत सरकार ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है.

US-Iran Tension: पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते सुरक्षा हालात के बीच भारत सरकार ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है.

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
US Iran Tension Helpline number for Indians

US-Iran Tension: पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते सुरक्षा हालात के बीच भारत सरकार ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है. Embassy of India, Tehran ने ताजा बयान में सभी भारतीयों को तत्काल ईरान छोड़ने की सलाह दी है. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब क्षेत्र में संभावित सैन्य तनाव और अमेरिकी कार्रवाई की आशंका को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.

Advertisment

तुरंत देश छोड़ने की सलाह

दूतावास ने स्पष्ट कहा है कि ईरान में मौजूद सभी भारतीय चाहे वे छात्र हों, तीर्थयात्री, कारोबारी यात्री या पर्यटक उपलब्ध किसी भी सुरक्षित माध्यम से देश से बाहर निकलने की तैयारी करें. एडवाइजरी में कमर्शियल फ्लाइट्स या अन्य सुरक्षित परिवहन विकल्पों का उपयोग करने की सलाह दी गई है. सरकार का मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में एहतियात ही सबसे बड़ा सुरक्षा उपाय है.

पुरानी चेतावनी दोहराई गई

भारत ने 14 जनवरी 2026 को जारी अपनी पिछली एडवाइजरी को भी दोहराया है. इसमें नागरिकों से भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रदर्शनों और किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहने को कहा गया था. साथ ही स्थानीय मीडिया के जरिए हालात पर नजर रखने और दूतावास से लगातार संपर्क में रहने की हिदायत दी गई थी.

दूतावास ने यह भी कहा है कि सभी भारतीय अपने पासपोर्ट, वीजा और अन्य पहचान दस्तावेज हर समय अपने पास रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत निकासी की प्रक्रिया पूरी की जा सके.

हेल्पलाइन और आपात संपर्क जारी

आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए दूतावास ने चार हेल्पलाइन नंबर और एक आधिकारिक ईमेल आईडी जारी की है. नागरिक किसी भी कठिनाई की स्थिति में सीधे संपर्क कर सकते हैं.

हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं...

1. +989128109115
2. +989128109109
3. +989128109102
4. +989932179359

इसके अलावा ईमेल पर भी संपर्क किया जा सकता है. ईमेल है---- cons.tehran@mea.gov.in

रजिस्ट्रेशन जरूरी

दूतावास ने ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे अपने व्यक्तिगत विवरण के साथ दूतावास में अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराएं. इससे किसी भी आपात स्थिति में संपर्क और सहायता प्रक्रिया तेज हो सकेगी.

पश्चिम एशिया में मौजूदा हालात तेजी से बदल रहे हैं और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं. ऐसे में भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जोखिम से दूर रहने और जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें - ईरान-अमेरिका तनाव के बीच तेहरान के सहयोगी में हिचकिचाहच, हमले को लेकर विचार कर रहे ट्रंप

World
Advertisment