यूएस-भारत के बीच मजबूत होगी आर्थिक साझेदारी, विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेंट के बीच वाशिंगटन में हुई चर्चा

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता होने के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं. मंगलवार को उन्होंने वाशिंगटन में अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेंट के मुलाकात की.

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता होने के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं. मंगलवार को उन्होंने वाशिंगटन में अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेंट के मुलाकात की.

author-image
Suhel Khan
New Update
s jaishankar US Visit

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी वित्त मंत्री से की मुलाकात Photograph: (X@DrSJaishankar)

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक समझौता हो चुका है. जिसे अंतिम रूप देने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका की यात्रा पर पहुंचे हैं. विदेश मंत्री ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को राजधानी वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका के बीच मजबूत आर्थिक साझेदारी को लेकर बातचीत हुई. विदेश मंत्री जयशंकर आज (बुधवार) को होने वाले पहले महत्वपूर्ण खनिज मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे. बता दें कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर वाशिंगटन पहुंचे हैं.

Advertisment

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने किया पोस्ट

अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेंट से मुलाकात और चर्चा के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए अमेरिकी वित्त मंत्री के साथ चर्चा की. विदेश मंत्री ने अपनी पोस्ट में कहा, "आज वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट से मिलकर खुशी हुई. भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी और रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर उपयोगी चर्चा हुई."

विदेश मंत्री मार्क रुबियो से भी की मुलाकात

उसके बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने विदेश विभाग में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से भी मुलाकात की. रुबियो से मुलाकात के बाद विदेश मंत्री ने एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "आज दोपहर अमेरिकी सचिव रुबियो से मिलकर बेहद खुशी हुई. हमारी द्विपक्षीय सहयोग योजनाओं, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई. भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के जिन पहलुओं पर चर्चा हुई उनमें व्यापार, ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज और प्रौद्योगिकी शामिल थे. साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न तंत्रों की शीघ्र बैठकें आयोजित करने पर सहमति बनी."

खबर अभी अपडेट हो रही है...

S Jaishankar india us trade deal
Advertisment