अमेरिका में इमिग्रेशन पर बवाल, स्कूल से लौट रहे मासूम को ऑफिसर ने पकड़ा, 'चारे' की तरह इस्तेमाल करने का आरोप

अमेरिका में ICE द्वारा 5 वर्षीय Liam Conejo Ramos को पिता के साथ हिरासत में लिए जाने से विवाद खड़ा हो गया है. डेमोक्रेट नेताओं ने इसे अमानवीय बताया, जबकि ट्रंप प्रशासन ने कार्रवाई को कानून के तहत सही ठहराया. मामला US इमिग्रेशन नीति पर बहस तेज कर रहा है.

अमेरिका में ICE द्वारा 5 वर्षीय Liam Conejo Ramos को पिता के साथ हिरासत में लिए जाने से विवाद खड़ा हो गया है. डेमोक्रेट नेताओं ने इसे अमानवीय बताया, जबकि ट्रंप प्रशासन ने कार्रवाई को कानून के तहत सही ठहराया. मामला US इमिग्रेशन नीति पर बहस तेज कर रहा है.

author-image
Ravi Prashant
New Update
US immigration liyam 5 years old kids

लियाम Photograph: (x/@KamalaHarris)

अमेरिका के टेक्सास में इमिग्रेशन कार्रवाई के दौरान एक 5 साल के बच्चे, लियाम (Liam), को हिरासत में लिए जाने के बाद वहां की राजनीति गरमा गई है. स्पाइडर-मैन बैकपैक पहने यह छोटा सा बच्चा अपने पिता के साथ घर लौट रहा था, जब 'इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट' (ICE) के एजेंटों ने उसे हिरासत में ले लिया.

Advertisment

आखिर क्या है पूरा मामला?

लियाम और उसके पिता इक्वाडोर (Ecuador) के नागरिक हैं. परिवार के वकील का कहना है कि वे अमेरिका में शरण (Asylum) के लिए पहले ही आवेदन कर चुके थे और कानूनी प्रक्रिया के तहत वहां रह रहे थे. उनके पास देश छोड़ने का कोई ऑर्डर भी नहीं था लेकिन हाल ही में ट्रंप प्रशासन की सख्ती के बीच, लियाम चौथा ऐसा बच्चा बन गया है जिसे ICE ने इस तरह हिरासत में लिया है.

कमला हैरिस बनाम जेडी वेंस

इस घटना ने अमेरिका के बड़े नेताओं को आमने-सामने खड़ा कर दिया है. डेमोक्रेट नेता  और पूर्व उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने लियाम की फोटो शेयर करते हुए इसे बेहद शर्मनाक बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि ICE ने बच्चे का इस्तेमाल उसके पिता को पकड़ने के लिए एक "चारे" (Bait) की तरह किया. वहीं, इस पर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस कार्रवाई का बचाव किया. उन्होंने कहा कि पिता अवैध रूप से वहां रह रहे थे और गिरफ्तारी के डर से बच्चे को छोड़कर भाग गए. उन्होंने साफ किया कि बच्चे को गिरफ्तार नहीं किया गया, बल्कि उसकी सुरक्षा के लिए उसे डिटेंशन सेंटर ले जाया गया.

जेंसी और स्कूल के दावों में बड़ा अंतर

इस मामले में 'डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी' (DHS) का कहना है कि उन्होंने बच्चे को टारगेट नहीं किया था, बल्कि पिता उसे अकेला छोड़ गए थे. वहीं दूसरी ओर, लियाम के स्कूल की सुपरिंटेंडेंट ज़ेना स्टेनविक ने चौंकाने वाला दावा किया. उन्होंने बताया कि एजेंटों ने बच्चे का इस्तेमाल घर का दरवाजा खुलवाने के लिए किया. स्कूल के टीचरों ने लियाम को एक बहुत ही प्यारा और दयालु बच्चा बताया है और वे उसकी सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहे हैं.

मानवीय मूल्यों पर उठता सवाल

यह घटना दिखाती है कि कैसे इमिग्रेशन के कड़े कानून कभी-कभी मासूम बच्चों को भी अपनी चपेट में ले लेते हैं. फिलहाल पूरा अमेरिका इस बहस में बंटा हुआ है कि क्या कानून लागू करने के चक्कर में मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखना सही है?

ये भी पढ़ें- ग्रीनलैंड पर घमासान के बीच ट्रंप ने लिया यू-टर्न, बोले-यूरोपीय देशों पर एक फरवरी से नहीं लगेगा टैरिफ

America
Advertisment