/newsnation/media/media_files/2025/12/17/trump-2025-12-17-08-53-40.jpg)
प्रेसिडेंट ट्रंप Photograph: (X/whitehouse)
वॉशिंगटन में 'बोर्ड ऑफ पीस' (Board of Peace) की पहली बैठक में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर अपनी रणनीति साफ कर दी है. उन्होंने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरी दुनिया को अगले 10 दिनों के भीतर पता चल जाएगा कि ईरान के साथ कोई समझौता संभव है या नहीं. ट्रंप ने संकेत दिए कि बातचीत तो चल रही है, लेकिन अमेरिका किसी भी नतीजे के लिए तैयार है.
वरना नतीजे अच्छे नहीं होंगे
ट्रंप ने अपनी बात रखते हुए सख्त लहजे में कहा, "हमें एक सार्थक (Meaningful) समझौता करना ही होगा. अगर ऐसा नहीं होता है, तो बहुत सी बुरी चीजें हो सकती हैं. उनका इशारा साफ तौर पर सैन्य कार्रवाई या और कड़े प्रतिबंधों की तरफ था. ट्रंप ने यह भी याद दिलाया कि अतीत में ईरान के साथ समझौता करना आसान नहीं रहा है, लेकिन अब समय हाथ से निकल रहा है.
मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सेना का पहरा
यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सेना की भारी मौजूदगी बनी हुई है. ट्रंप ने ईरान पर दबाव बनाते हुए कहा कि उन्हें एक सही डील की ओर कदम बढ़ाना चाहिए. आपको बता दें कि इस समय इलाके में अमेरिकी एयर क्राफ्ट करियर्स और भारी सैन्य साजो-सामान तैनात है, जिसे ट्रंप प्रशासन 'सुरक्षा और शांति' के लिए जरूरी बता रहा है.
ये भी पढ़ें- बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले का दिया संकेत!
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us