/newsnation/media/media_files/zrJabJFZTiDQr4WU59Uu.jpg)
बांग्लादेश में नई सरकार बनने के बाद भी अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला भोला जिले के तजुमुद्दीन इलाके का है, जहां कीर्तन में शामिल होने गई 25 वर्षीय हिंदू महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया. बताया जा रहा है कि महिला शारीरिक रूप से विकलांग है, जिससे घटना और भी गंभीर हो जाती है.
कीर्तन कार्यक्रम से अगवा कर किया गैंगरेप
रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार (22 फरवरी) की रात महिला को कीर्तन कार्यक्रम से अगवा किया गया. इसके बाद तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया. वारदात के बाद महिला को गंभीर हालत में, रक्तस्राव की स्थिति में बरामद किया गया और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और वह गहरे सदमे में बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने आरोपियों की पहचान कर ली है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
हिंदू संगठनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश है. उन्होंने दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है. उनका कहना है कि नई सरकार बनने के बाद भी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पा रही है.
लगातार हो रहे हिंदुओं पर हमले
बीते एक साल में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों की कई घटनाएं सामने आई हैं. दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच कम से कम 11 से 15 हिंदुओं की हत्या की खबरें आईं. इनमें मैमनसिंह में दीपू चंद्र दास की लिंचिंग, जेसोर में पत्रकार राणा कांति बैरागी की गोली मारकर हत्या और अन्य कई हमले शामिल हैं. इन घटनाओं ने देश और विदेश में चिंता बढ़ा दी है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us