/newsnation/media/media_files/2026/02/17/tariq-rehman-oath-2026-02-17-16-13-59.jpg)
बांग्लादेश में नए युग की शुरुआत हो गई है. BNP की बंपर जीत के बाद मंगलवार 17 फरवरी 2026 को तारिक रहमान ने बतौर प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. इसके साथ ही तारिक रहमान बांग्लादेश के सबसे युवा पुरुष प्रधानमंत्री बन गए. तारिक रहमान को राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने पीएम पद की शपथ दिलाई. बता दें कि आम चुनाव के बाद सत्ता हस्तांतरण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो गई, जिसने कई महीनों से जारी राजनीतिक अनिश्चितता का अंत किया.
कई देशों के प्रतिनिधि पहुंचे
रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कई देशों के प्रतिनिधि ढाका पहुंचे. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन व्यस्तता के चलते वह पहुंच नहीं सके. हालांकि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के बांग्लादेश पहुंचने की जानकारी सामने आई है.
तारिक रहमान यांनी बांगलादेशचे नवे पंतप्रधान म्हणून शपथ घेतली
— DD Sahyadri News | सह्याद्री बातम्या (@ddsahyadrinews) February 17, 2026
राष्ट्रपती मोहम्मद शहाबुद्दीन यांनी ६० वर्षीय रहमान यांना बंगभवनऐवजी राष्ट्रीय संसदेच्या दक्षिण प्लाझा येथे पदाची शपथ दिली, जी एक दीर्घकालीन परंपरेला मागे टाकत घडली. pic.twitter.com/JlRM3UvwE3
शफीकुर रहमान चुने गए नेता विपक्ष
चुनाव नतीजों के बाद जमात-ए-इस्लामी के चीफ शफीकुर रहमान को 13वीं बांग्लादेश पार्लियामेंट में नतेा विपक्षा चुना गया है. वहीं नेशनल सिटिजन्स पार्टी (NCP) की कन्वीनर नाहिद इस्लाम विपक्ष की चीफ व्हिप होंगी.
हिंदू नेता को कैबिनेट में एंट्री
रहमान की कैबिनेट में दो हिंदू नेता को एंट्री मिली है. मंत्रिमंडल में हिंदू नेता निताई रॉय चौधरी को भी शपथ दिलाई गई है. वहीं दीपेन दीवान ने भी शपथ ली. बता दें कि मोहम्मद युनूस की अंतरिम सरकार में NSA डॉ खलीलुर रहमान को टेक्नोक्रैट कोटा से मंत्री बनाया गया था. वे अब बांग्लादेश के अगले विदेश मंत्री होंगे.
रहमान कैबिनेट में 25 नेताओं ने ली शपथ, जानें किसको क्या मिला?
1. मिर्ज़ा फ़ख़रुल इस्लाम आलमगीर – स्थानीय सरकार, ग्रामीण विकास और सहकारिता मंत्रालय
2. सलाहुद्दीन अहमद - गृह मंत्रालय
3. अमीर खसरू महमूद चौधरी – वित्त और योजना मंत्रालय
4. मेजर (रिटायर्ड) हाफिज उद्दीन अहमद – मुक्ति युद्ध मामलों का मंत्रालय
5. इकबाल हसन महमूद तुकू – बिजली, ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्रालय
6.AZM ज़ाहिद हुसैन – महिला और बाल मंत्रालय, सामाजिक कल्याण
7. खलीलुर रहमान – विदेश मंत्रालय
8. अब्दुल अवल मिंटू – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
9. मिजानुर रहमान मीनू – भूमि मंत्रालय
10. निताई रॉय चौधरी - सांस्कृतिक मामलों का मंत्रालय
11. मोहम्मद असदुज्जमां - कानून, न्याय और संसदीय मामलों का मंत्रालय
12. काज़ी शाह मोफ़ज्जल हुसैन कैकोबाद – धार्मिक मामलों का मंत्रालय
13. अरिफुल हक चौधरी – श्रम और रोज़गार मंत्रालय, प्रवासी कल्याण और विदेशी रोज़गार
14. खानदेकर अब्दुल मुक्तदिर – वाणिज्य, उद्योग, कपड़ा और जूट मंत्रालय
15. ज़ाहिर उद्दीन स्वपन – सूचना और प्रसारण मंत्रालय शाहिद
16. उद्दीन चौधरी एनी - जल संसाधन मंत्रालय
17. एहसानुल हक मिलन – शिक्षा, प्राइमरी और मास एजुकेशन मंत्रालय
18. अमीन उर ​​राशिद – कृषि, मत्स्य पालन और पशुधन मंत्रालय, खाद्य मंत्रालय
19. अफरोजा खानम – नागरिक उड्डयन और पर्यटन मंत्रालय
20. असदुल हबीब दुलु - आपदा प्रबंधन और राहत मंत्रालय
21. ज़कारिया ताहिर - आवास और सार्वजनिक निर्माण मंत्रालय
22. दीपेन दीवान - चटगाँव पहाड़ी इलाकों के मामले मंत्रालय
23. सरदार एमडी सखावत हुसैन बकुल - स्वास्थ्य और परिवार नियोजन मंत्रालय
24. फकीर महबूब अनम - डाक और दूरसंचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
25. शेख रबीउल आलम, सड़क परिवहन और पुल, रेलवे और शिपिंग मंत्रालय.
यह भी पढ़ें - तारिक रहमान भारत-बांग्लादेश रिश्ते सुधारें और हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें: प्रियंका चतुर्वेदी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us