Social Media Ban: स्पेन में भी बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया, स्पेनिश PM ने की टेक कंपनियों की आलोचना

Social Media Ban: स्पेनिश प्रधानमंत्री ने एक बड़ा फैसला किया है. उन्होंने स्पेनिश 16 साल और उससे कम उम के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन लगाने का ऐलान किया है.

Social Media Ban: स्पेनिश प्रधानमंत्री ने एक बड़ा फैसला किया है. उन्होंने स्पेनिश 16 साल और उससे कम उम के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन लगाने का ऐलान किया है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Social Media

Social Media (Freepik)

Social Media Ban: स्पेन की सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है. स्पेन ने बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल को प्रतिबंधित कर दिया है. स्पेन में अब 16 साल तक के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन किया जाएगा. खुद स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने इस बात की घोषणा की है. उन्होंने ये घोषणा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित दुबई शिखर सम्मेलन में की. 

Advertisment

जानें क्या बोले स्पेनिश पीएम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी को अश्लील और भड़काऊ ऑनलाइन कंटेट से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने का फैसला किया गया है. जल्द ही सरकार इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर देगी. 

स्पेनिश पीएम ने सम्मेलन में दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों की आलोचना की. उन्होेने कहा कि वे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बाल यौन शोषण और बिना सहमति के डीपफेक इमेज जैसे अवैध कंटेट को फैला रहे हैं. इसको लेकर सरकारों को अपनी आंखे नहीं बंद करनी चाहिए. आज हमारे बच्चे एक ऐसी चीज के संपर्क में हैं, जहां उनको कभी भी अकेला नहीं होना चाहिए. हम अब इसे स्वीकार नहीं करेंगे.

इन देशों ने भी सोशल मीडिया पर बैन लगाया

फ्रांस ही नहीं बल्कि फ्रांस से पहले भी कई सारे देश सोशल मीडिया पर बैन लगा चुके हैं. अब स्पेन भी उन देशों की सूची में शामिल होने वाला है. फ्रांस ने जनवरी में ही एक बिल को मंजूरी दी, जिसमें 15 और उससे कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगेगा. अगले साल की शुरुआत में ये कानून लागू हो जाएगा. 

यूरोपीय देश डेनमार्क ने भी 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने के लिए बिल पेश किया है. ब्रिटेन ने पिछले माह ही कहा था कि वह किशोरों को सोशल मीडिया से बैन करने पर विचार किया जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया में भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगा दिया है. सोशल मीडिया को बच्चों के लिए बैन करने का फैसला सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया ने ही लागू किया था.  

Spain
Advertisment