US-Israel attack Iran: स्पेन ने अमेरिका को दी चेतावनी, ईरान पर कार्रवाई के लिए सैन्यअड्डों का उपयोग नहीं होने देगा

US-Israel attack Iran: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. इस बीच स्पेन ने अपने सैन्यअड्डों का उपयोग करने से अमेरिका को साफ इनकार कर दिया है.

US-Israel attack Iran: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. इस बीच स्पेन ने अपने सैन्यअड्डों का उपयोग करने से अमेरिका को साफ इनकार कर दिया है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
Rafale, AERO INDIA 2021, Yelahanka Air Base,

US-Israel attack Iran: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. ईरान पर हमला करके अमेरिका और इजरायल ने भारी तबाही मचाई है. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई को मौत के घाट उतार दिया. वहीं उनकी पत्नी, दामाद, बहू और पोते की भी इस हमले में मौत हो गई. अमेरिका अब भी भारी हमले कर रहा है. इस बीच स्पेन ने साफ चेतावनी दी कि वह अमेरिका को अपने सैन्यअड्डों का उपयोग नहीं करने देगा. 

Advertisment

15 अमेरिकी विमान वापसी कर चुके हैं

दरअसल स्पेन के मोरॉन और रोटा में अमेरिका के साथ उसके संयुक्त रूप से सैन्यअड्डे हैं. ऐसे में स्पेन ने कड़ी चेतावनी दी कि अमेरिका उसके 15 एयरक्राफ्ट्स को स्पेन के सैन्यअड्डों से जर्मनी और फ्रांस जाते देखा गया.  फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट FlightRadar24 के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर हमले आरंभ किए जाने के बाद से दक्षिणी स्पेन स्थित रोटा (Rota) और मोरॉन (Moron) सैन्यअड्डों से 15 अमेरिकी विमान वापसी कर चुके हैं. 

ईरान पर हुए हमले की निंदा की 

स्पेन के विदेश मंत्री जोसे मैनुएल अल्बारेस का कहना है कि स्पेन अपने सैन्यअड्डों को ईरान पर हमले के लिए उपयोग नहीं करने देगा. इससे पहले स्पेन ने ईरान पर हुए हमले की निंदा की है. अमेरिका के कम से कम सात विमान जर्मनी के रामस्टीन एयरबेस पर उतरते दिखे. ब्रिटेन ने शुरुआत में अपने सैन्यअड्डों को ईरान पर हमले को लेकर उपयोग करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था. 

रिश्ते में तनाव काफी बढ़ सकता है

इस कदम से वॉशिंगटन के साथ उसके रिश्ते में तनाव काफी बढ़ सकता है. अल्बारेस ने स्पेनिश चैनल से कहा कि स्पेन के सैन्यअड्डों का इस ऑपरेशन में उपयोग नहीं किया जाएगा. उनका उपयोग किसी ऐसी कार्रवाई को लेकर किया जाएगा, जो अमेरिका के साथ हुए समझौते या संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुरूप न हो. 

Us Iran Tension US-Israel Attack Iran Spain
Advertisment