दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस टैक्सी और ट्रक में जोरदार टक्कर, 11 की मौत

दक्षिण अफ्रीका में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक मिनीबस टैक्सी और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिसके चलते कम से कम 11 लोगों की मौत की खबर है.

दक्षिण अफ्रीका में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक मिनीबस टैक्सी और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिसके चलते कम से कम 11 लोगों की मौत की खबर है.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
road accident news

सांकेतिक तस्वीर

Road Accident: दक्षिण अफ्रीका में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को पूर्वी क्वाज़ुलु-नटाल प्रांत में डरबन शहर के पास एक मिनीबस टैक्सी और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं ने हादसे की पुष्टि की है.

Advertisment

एक हफ्ते पहले गई थी 14 स्कूली बच्चों की जान

यह दुर्घटना ऐसे समय हुई है, जब ठीक एक हफ्ते पहले इसी तरह के एक सड़क हादसे में 14 स्कूली बच्चों की जान चली गई थी. लगातार हो रहे हादसों से लोगों में डर और गुस्सा दोनों बढ़ता जा रहा है.

कैसे हुआ हादसा

प्रांतीय परिवहन विभाग के अधिकारी सिबोनिसो डूमा ने मीडिया को बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक ने अचानक सड़क पर यू-टर्न ले लिया. इसी दौरान सामने से आ रही मिनीबस टैक्सी उससे टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि मिनीबस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. मृतकों में एक स्कूली बच्चा भी शामिल है.

टैक्सी चालक की हालत गंभीर

प्राइवेट एंबुलेंस सेवा एएलएस पैरामेडिक्स के प्रवक्ता गैरिथ जैमिसन के मुताबिक, हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. मिनीबस टैक्सी का चालक गाड़ी के मलबे में फंस गया था और उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है.

19 जनवरी को भी हुआ था हादसा

इससे पहले 19 जनवरी को जोहान्सबर्ग के पास एक और बड़ा हादसा हुआ था. उस हादसे में स्कूली बच्चों को ले जा रही मिनीबस टैक्सी और ट्रक की टक्कर में 14 बच्चों की मौत हो गई थी. उस मामले में मिनीबस चालक को गिरफ्तार किया गया था. जांच में सामने आया कि वह तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक कर रहा था. बाद में चालक पर गैर-इरादतन हत्या के बजाय हत्या के आरोप लगाए गए.

यह भी पढ़ें: वियतनाम में ट्रक और तीन इलेक्ट्रिक साइकिल की टक्कर, दो की मौके पर हुई मौत

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश के नंदीयाल में दर्दनाक हादसा, बस और ट्रक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, जिंदा जल गए तीन लोग

Road Accident
Advertisment