/newsnation/media/media_files/2026/02/11/canada-news-2026-02-11-08-55-50.jpg)
Photograph: (AP)
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के छोटे शहर टंबलर रिज में एक स्कूल में भयानक गोलीबारी की घटना सामने आई है. मंगलवार (10 फरवरी) दोपहर लगभग 1:20 बजे स्थानीय समय के अनुसार टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में अचानक फायरिंग शुरू हो गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) और स्थानीय प्रशासन ने इसे ‘एक्टिव शूटर’ की स्थिति बताया. हमले में कई लोगों की मौत हुई और दर्जनों घायल हुए हैं.
हमलावर सहित 10 लोगों की मौत
पुलिस और समाचार एजेंसियों की जानकारी के मुताबिक इस हमले में अब तक कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें एक संदिग्ध हमलावर भी शामिल है. प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को स्कूल के अंदर मृत पाया गया है, जिसमें आत्म-घातक चोट के संकेत मिले हैं. इसके अलावा स्कूल के अंदर छह और लोगों को मृत पाया गया, और एक पीड़ित को अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. अधिकारियों के अनुसार स्कूल के पास ही एक घर में दो और शव मिले, जिनका इस घटना से जुड़ाव खोजा जा रहा है.
Canada | Ten people, including a suspected shooter, were found dead after a shooting in a town in northeastern British Columbia, reports Reuters, citing Canadian Police
— ANI (@ANI) February 11, 2026
हमले में दर्जनों लोग घायल
घायलों की संख्या लगभग 24-27 तक बताई जा रही है. कई गंभीर रूप से घायल लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दो गंभीर घायलों को एयर एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए भेजा है. बाकी छात्रों और स्कूल स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
A shooting at a school in British Columbia left eight dead including the suspect, with two more people found dead at a home believed to be connected. https://t.co/d7wE6NE6ma
— The Associated Press (@AP) February 11, 2026
नियंत्रण में है स्थिति
RCMP के स्टाफ सर्जेंट क्रिस क्लार्क ने पुष्टि की है कि स्थिति अब नियंत्रित है और फिलहाल किसी अन्य संदिग्ध या अतिरिक्त खतरे का संकेत नहीं है. इलाके में पहले लॉकडाउन लगाया गया था, लेकिन बाद में 5:45 बजे के बाद आपातकालीन अलर्ट हटा लिया गया. पुलिस ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है. जांच अभी जारी है और आगे की जानकारी मिलने पर आधिकारिक तौर पर साझा की जाएगी.
यह भी पढ़ें- Iran-US Conflict: अमेरिका ने ईरान के आगे रखी 4 बड़ी शर्तें, न मानने पर छिड़ सकता है युद्ध
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us