/newsnation/media/media_files/2026/02/05/shashi-tharoor-son-ishaan-tharoor-layoff-2026-02-05-08-02-16.jpg)
Photograph: (@ishaantharoor)
अमेरिका के सबसे प्रतिष्ठित अखबारों में शामिल द वॉशिंगटन पोस्ट में हाल ही में बहुत बड़ी छंटनी हुई, जिसने मीडिया जगत को चौंका दिया है. इस लेऑफ की जद में ईशान थरूर भी आ गए हैं. ईशान कांग्रेस सासंद शशि थरूर के बेटे हैं. वे अमेरिका के नामी पत्रकारों में गिने जाते हैं.
द वॉशिंगटन पोस्ट ने अपने इंटरनेशनल कवरेज और खेल विभाग सहित कई सारे अहम सेक्शन्स में भारी बदलाव किए हैं. द वॉशिंगटन पोस्ट के एक फैसले की वजह से अमेरिका के कई अनुभवी पत्रकारों को अपनी सेवाएं खत्म करनी पड़ गईं.
I have been laid off today from the @washingtonpost, along with most of the International staff and so many other wonderful colleagues. I’m heartbroken for our newsroom and especially for the peerless journalists who served the Post internationally — editors and correspondents…
— Ishaan Tharoor (@ishaantharoor) February 4, 2026
ईशान के 12 साल का सफर हुआ खत्म
पिछले 12 वर्षों से ईशान इस कंपनी का हिस्सा थे. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने बताया कि अपने साथियों और संपादकों से बिछड़ना बहुत ज्यादा पीड़ा देने वाला है. ईशान ने अपने लोकप्रिय कॉलम वर्ल्ड व्यू का खास तौर पर जिक्र किया, उन्होंने 2017 में उसे शुरू किया था. उन्होंने कहा कि लाखों लोगों तक अपनी बात पहुंचाना, उनके करियर का सबसे अहम हिस्सा रहे हैं.
ग्लोबल नेटवर्क पर संकट छाया
छंटनी का सबसे गहरा असर अखबार की इंटरनेशनल रिपोर्टिंग पर पड़ा है. पश्चिम एशिया की पूरी टीम को हटा दिया गया है. दिल्ली, बीजिंग, कीव और बर्लिन जैसे प्रमुख वैश्विक केंद्रों के ब्यूरो को या तो बंद कर दिया गया है या फिर उनके आकार में भारी कटौती की गई है. इस फैसले पर यरुशलम ब्यूरो के प्रमुख गेरी शिह ने भी दुख जताया है. कठिन परिस्थितियों में की गई उनकी पत्रकारिता पर उन्हें गर्व है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us