/newsnation/media/media_files/2025/12/04/vladimir-putin-russian-president-2025-12-04-13-21-20.jpg)
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन Photograph: (Kremlin.ru)
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नए साल 2026 के मौके पर देश को संबोधित करते हुए यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है. अपने टेलीविजन संदेश में उन्होंने साफ संकेत दिए कि यह युद्ध अभी खत्म नहीं होगा और जरूरत पड़ी तो यह एक और साल तक चल सकता है. पुतिन ने कहा कि रूस को भरोसा है कि वह इस संघर्ष में जीत हासिल करेगा.
पुतिन ने सैनिकों को बताया ‘हीरो’
पुतिन का यह नया साल का संबोधन सबसे पहले रूस के सुदूर पूर्वी इलाके कामचटका प्रायद्वीप में प्रसारित हुआ. यह क्षेत्र 2026 में प्रवेश करने वाला रूस का पहला हिस्सा था. इसके बाद यह संदेश देश के बाकी हिस्सों में दिखाया गया. अपने भाषण में पुतिन ने यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों को “हीरो” बताया और कहा कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है. उन्होंने सैनिकों और कमांडरों को संबोधित करते हुए कहा, “हमें आप पर और हमारी जीत पर पूरा विश्वास है.”
JUST IN: 🇷🇺 Russian President Putin delivers 2026 New Year address. pic.twitter.com/NqvK6jHS4r
— BRICS News (@BRICSinfo) December 31, 2025
इस बार पुतिन ने अपने संदेश को पूरी तरह युद्ध पर केंद्रित रखा. उन्होंने अपने घर पर हुए कथित यूक्रेनी ड्रोन हमले का कोई जिक्र नहीं किया. गौरतलब है कि 31 दिसंबर को पुतिन के पहली बार राष्ट्रपति बनने के 26 साल भी पूरे हुए. यह संदेश ऐसे समय आया है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशें तेज हो गई हैं.
यूक्रेन के 20% हिस्से पर रूस का कब्जा
फिलहाल रूस यूक्रेन के करीब 20 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा किए हुए है. रूस की ओर से लगभग रोज मिसाइल और ड्रोन हमले किए जा रहे हैं, जिनमें हजारों यूक्रेनी नागरिकों की मौत हो चुकी है. इन हमलों में बिजली घरों और जरूरी ढांचों को निशाना बनाया गया है, जिससे कड़ाके की ठंड में कई इलाकों में लंबे समय तक बिजली गुल रही.
यूक्रेन-रूस युद्ध रोकने का प्रयास जारी
वहीं अमेरिका में ट्रंप के नेतृत्व वाला प्रशासन युद्ध रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयास कर रहा है. हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की मुलाकात हुई थी. इसके अलावा यूरोप के देशों के साथ भी बैठकें होने वाली हैं. दूसरी ओर यूरोपीय संघ ने रूस पर बातचीत में बाधा डालने का आरोप लगाया है.
यह भी पढ़ें- नए साल पर जेलेंस्की का संदेश, कहा- हमें युद्ध का अंत चाहिए, यूक्रेन का नहीं
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us