Rafah Border: 2 साल बाद फिर से खुला रफा बॉर्डर, 2024 में इस्राइल ने कर लिया था कब्जा

Rafah Border: दो साल बाद गाजा और मिस्र के बीच मौजूद रफा बॉर्डर फिर से खुल गया है. इस्राइल ने इस पर मई 2024 में कब्जा कर लिया था. रफा क्रॉसिंग खोलने के फैसले का ब्रिटेन ने स्वागत किया है.

Rafah Border: दो साल बाद गाजा और मिस्र के बीच मौजूद रफा बॉर्डर फिर से खुल गया है. इस्राइल ने इस पर मई 2024 में कब्जा कर लिया था. रफा क्रॉसिंग खोलने के फैसले का ब्रिटेन ने स्वागत किया है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Israel Army

File Photo

गाजा और मिस्र के बीच मौजूद रफा बॉर्डर को सीमित आवाजाही के लिए फिर से खोल दिया गया है. दो साल बाद गाजा की रफा सीमा चौकी सोमवार को सीमित आवाजाही के खोली गई है. इस्राइल और हमास के बीच हुए युद्धविराम के बाद एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बता दें, मई 2024 में रफा क्रॉसिंग पर इस्राइल ने कब्जा कर लिया था. 

Advertisment

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रफा बोर्डर खोलना सिर्फ प्रतीकात्मक है क्योंकि दोनों ओर से बहुत ही कम लोगों को आने-जाने की अनुमति दी जा रही है. इसके अलावा, इस बोर्डर से गाजा में कोई भी राहत सामाग्री नहीं आ सकती है.

दोनों ओर से 50 फलस्तीनियों के आने-जाने की उम्मीद

सीमा क्रॉसिंग खुलने के एक घंटे तक कोई भी गाजा में आते-जाते नहीं दिखाई दिया.मिस्र के अधिकारी ने मामले में कहा कि पहले दिन दोनों ओर से 50 फलस्तीनी आएंगे-जाएंगे. 

20 हजार लोग छोड़ सकते हैं गाजा

मामले में गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों की मानें तो अच्छे इलाज की वजह से लगभग 20 हजार फलस्तीनी लोग चौकी से गाजा छोड़ सकते हैं. 20 हजार लोगों में बच्चे भी शामिल हैं. युद्ध की वजह से गाजा से भागकर मिस्र में बसे फलस्तीनी इसी बॉर्डर की मदद से वापस अपने घर लौट सकते हैं.

ब्रिटिश विदेश मंत्री ने स्वागत किया

रफा क्रॉसिंग खुलने का ब्रिटिश विदेश मंत्री ने स्वागत किया है. मिस्र के करीब 150 अस्पताल रफा क्रासिंग के रास्ते से गाजा से निकाले गए फलस्तीनी मरीजों को भर्ती करने के लिए तैयार है. 

इस्राइली नौसेना के हमले में एक बच्चे की मौत

फलस्तीनी अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि गाजा के खान यूनिस के तट पर सोमवार को विस्थापित लोगों के तंबुओं पर इस्राइली नौसेना ने हमला कर दिया था, जिसमें तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई. कुछ लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज जारी है. 

Advertisment