PM Modi Israel Visit: इजराइल पहुंचे PM मोदी, पाकिस्तान और ईरान के एयरस्पेस से दूरी बनाते हुए सेफ लैंड

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजराइल पहुंचे. इस यात्रा के दौरान उनकी फ्लाइट ने पाकिस्तान और ईरान के एयरस्पेस से दूरी बनाकर रखी. वहीं दुनिया में सबसे ज्यादा उनके विमान को ट्रैक भी किया गया.

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजराइल पहुंचे. इस यात्रा के दौरान उनकी फ्लाइट ने पाकिस्तान और ईरान के एयरस्पेस से दूरी बनाकर रखी. वहीं दुनिया में सबसे ज्यादा उनके विमान को ट्रैक भी किया गया.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
PM Modi At Israel

PM Modi At Israel Photograph: (ANI X Post)

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर इजराइल पहुंच गए हैं. उनकी इस यात्रा को लेकर दुनिया भर में खास दिलचस्पी देखी जा रही है. उड़ानों की लाइव जानकारी देने वाले प्लेटफॉर्म Flightradar24 के अनुसार, इस समय पीएम मोदी के विमान की लोकेशन को विश्व में सबसे ज्यादा ट्रैक किया जा रहा था.

Advertisment

7 हजार से ज्यादा लोग देख रहे थे लाइव

बुधवार शाम करीब 3:45 बजे जब प्रधानमंत्री का विमान सऊदी अरब से जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था, उस वक्त 7 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइव देख रहे थे. यह आंकड़ा बताता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस यात्रा को लेकर कितनी उत्सुकता है.

पाकिस्तान और ईरान के एयरस्पेस बनाई दूरी 

प्रधानमंत्री का विमान दिल्ली से रवाना होकर पहले गुजरात के ऊपर से अरब सागर पार करता हुआ ओमान पहुंचा. इसके बाद यह सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र से होते हुए जॉर्डन पहुंचा और वहां से इजराइल में दाखिल हुआ. खास बात यह रही कि विमान ने पाकिस्तान और ईरान के एयरस्पेस से दूरी बनाए रखी.

कैसा है एयर इंडिया वन विमान

पीएम मोदी इस दौरे पर विशेष विमान एयर इंडिया वन से गए हैं. यह विमान खास तौर पर प्रधानमंत्री और अन्य उच्च पदाधिकारियों की यात्रा के लिए इस्तेमाल होता है. आमतौर पर यह बोइंग 777-300ER मॉडल पर आधारित होता है, जिसमें अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था, कमांड सेंटर और सुरक्षित संचार प्रणाली लगी होती है.

रक्षा और तकनीकी सहयोग पर हो सकती है चर्चा

प्रधानमंत्री 25 फरवरी 2026 की सुबह पालम एयर फोर्स स्टेशन से रवाना हुए थे. उनका विमान इजराइल की राजधानी के नजदीक स्थित Ben Gurion International Airport पर उतरा. भारत से इजराइल की सीधी उड़ान सामान्य तौर पर करीब 6 से 7 घंटे में पूरी होती है. इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक, रक्षा और तकनीकी सहयोग पर चर्चा होने की संभावना है. प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत-इजराइल संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें: PM Modi Israel Visit: दो दिवसीय इजराइल दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, रक्षा, सुरक्षा और व्यापारिक संबंध पर होगी चर्चा

Israel PM modi
Advertisment