/newsnation/media/media_files/2026/02/06/trump-khamenei-2026-02-06-07-07-44.jpg)
Photograph: (X@WhiteHouse/File)
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दावे के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दावा किया कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की संयुक्त अमेरिकी-इजरायली हवाई हमले में मौत हो गई है. उन्होंने खामेनेई को ‘इतिहास के सबसे दुष्ट लोगों में से एक’ बताते हुए कहा कि यह न केवल ईरान की जनता बल्कि अमेरिका और दुनिया के कई देशों के लिए न्याय है.
ट्रंप ने दी ये जानकारी
ट्रंप के अनुसार, यह ऑपरेशन अमेरिका और इजराइल ने मिलकर अंजाम दिया. उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक खुफिया तंत्र और ट्रैकिंग सिस्टम से खामेनेई बच नहीं सके. इस हमले में कई अन्य शीर्ष ईरानी सैन्य और राजनीतिक नेता भी मारे गए. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) और सुरक्षा बलों के कई सदस्य अब लड़ना नहीं चाहते और राहत की मांग कर रहे हैं.
"Khamenei, one of the most evil people in History, is dead. This is not only Justice for the people of Iran, but for all Great Americans, and those people from many Countries throughout the World, that have been killed or mutilated by Khamenei..." - President Donald J. Trump pic.twitter.com/oXZTFGg5pS
— The White House (@WhiteHouse) February 28, 2026
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/03/01/donald-trump-statement-2026-03-01-05-54-27.jpg)
ट्रंप ने ईरानियों से की अपील
राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरानी जनता से अपील की कि यह उनके लिए अपने देश को वापस लेने का सबसे बड़ा मौका है. उन्होंने कहा कि खामेनेई की मौत के साथ ईरान की मौजूदा सत्ता कमजोर हो गई है और देश गंभीर संकट में है. ट्रंप ने चेतावनी दी कि जब तक विश्व शांति का लक्ष्य हासिल नहीं होता, तब तक सटीक और भारी बमबारी जारी रह सकती है.
"Greatest chance for Iranian people to take back their country": Trump after Khamenei's death in Tehran strike
— ANI Digital (@ani_digital) February 28, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/Qr1OX4HuSy#DonaldTrump#Khamenei#Israel#Iranpic.twitter.com/e9nIMb3gG1
ईरान की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं
हालांकि, ईरान की ओर से इस दावे पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. खामेनेई 1979 की इस्लामी क्रांति के नेता रुहोल्लाह खुमैनी के बाद देश के सर्वोच्च नेता बने थे और सभी प्रमुख नीतियों पर अंतिम निर्णय उन्हीं का होता था. इस घटना के बाद ईरान के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है और क्षेत्र में लंबे संघर्ष की आशंका भी जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें- US Israel Iran युद्ध के चलते दुनिया दो गुटों में बंटी! आए कई देशों के रिएक्शन; कौन किसके साथ?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us