Pope Francis Funeral: पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़, राष्ट्रपति मुर्मू भी पहुंचीं वेटिकन सिटी

Pope Francis Funeral: ईसाइयों के सबसे बड़े धर्म गुरु पो फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पोप फ्रांसिस को अंतिम विदाई देने के लिए वेटिकन सिटी पहुंची हैं.

author-image
Suhel Khan
New Update

Pope Francis Funeral: ईसाइयों के सबसे बड़े धर्म गुरु पोप फ्रांसिस का पिछले दिनों 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया. शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है. जिसमें शामिल होने के लिए दुनियाभर के लाखों लोग वेटिकन सिटी पहुंचे हैं. सेंट पीटर्स स्क्वायर में पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार किया जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वेटिकन सिटी पहुंची हैं. बता दें कि पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को निधन हो गया था. वह 2013 में पोप बने थे. पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 150 से अधिक विदेशी प्रतिनिधि मंडल भी वेटिकन सिटी पहुंचे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी वेटिकन सिटी में मौजूद हैं.

world news in hindi President Draupadi Murmu Pope Francis Pope Francis Died Pope Francis Death Pope Francis Funeral
Advertisment