/newsnation/media/media_files/2025/02/12/8RtQwmxbQZi6ICjHjehU.jpg)
pm modi and macro
बांग्लादेश में तारिक रहमान नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं. इस समारोह में पीएम मोदी को भी न्योता दिया गया है. मगर 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ तय द्विपक्षीय बैठक के कारण पीएम मोदी के ढाका जाने की संभावना कम मानी जा रही है. भारत की ओर से किसी वरिष्ठ प्रतिनिधि के भेजे जाने के संकेत मिले हैं.
हबाज शरीफ के समारोह में पहुंचने की आशंका
आपको बता दें कि चुनाव में BNP की बड़ी जीत के बाद पीएम मोदी ने तारिक रहमान से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों से जुड़े करीबी पड़ोसी हैं. दोनों देशों के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है. अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने भारत समेत 13 देशों को निमंत्रण भेजा है. इनमें चीन, पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्किये, UAE, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान को शामिल किया गया है. इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के समारोह में पहुंचने की आशंका जताई जा रही है.
नए ​सिरे मजबूत करने का प्रयास
हालांकि, भारत ने अभी तक आधिकारिक तौर पर निमंत्रण मिलने की पुष्टि नहीं की है. प्रधानमंत्री मोदी ढाका में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे या नहीं इस पर अभी निर्णय लेना बाकी है. दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को नए ​सिरे मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं.
209 सीटों पर बंपर जीत हासिल की
दो दशक के बाद सत्ता में BNP तारिक रहमान की पार्टी BNP ने 297 में से 209 सीटों पर बंपर जीत हासिल की है. जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटें हासिल हुई हैं. शेख हसीना की अवामी लीग चुनाव में नहीं उतरी है. रहमान 17 साल के लंदन प्रवास के बाद बांग्लादेश की राजनीति में लौट आए हैं.
‘रचनात्मक संवाद’ की बात भी कही
रहमान ने कहा कि बांग्लादेश के हित उनकी विदेश नीति की बुनियाद पर होंगे. वे भारत, चीन और पाकिस्तान के साथ संतुलित रिश्ते चाहते हैं. इस दौरान BNP ने भारत के साथ ‘रचनात्मक संवाद’ की बात भी कही.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us