/newsnation/media/media_files/2025/07/05/pm-modi-receives-highest-civilian-award-from-25-countries-2025-07-05-10-07-05.png)
PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा पर हैं. वे सबसे पहले घाना पहुंचे, इसके बाद उन्होंने त्रिनिदाद एंड टोबैगो की यात्रा की. पीएम मोदी अब अर्जेंटिना पहुंच गए हैं. खास बात है कि पीएम मोदी को घाना और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के राष्ट्र प्रमुख ने अपने-अपने देशों का सर्वोच्च सम्मान दिया. पीएम मोदी को अब तक 25 देशों ने अपना सर्वोच्च सम्मान दिया है.
त्रिनिदाद एंड टोबैगो ने भी किया सम्मानित
पीएम मोदी को एक दिन पहले त्रिनिदाद एंड टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कांगालू ने पीएम मोदी को द ऑर्डर ऑफ द रिपल्बिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो से सम्मानित किया है. पीएम मोदी ने इस अवसर पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि मैं इस सर्वोच्च सम्मान के लिए आपका, आपकी सरकार का और त्रिनिदाद एंड टोबैगो की जनता का दिल से आभार प्रकट करता हूं. उन्होंने कहा कि ये सम्मान भारत और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के बीच गहरी मित्रता का प्रतीक है. 140 करोड़ भारतीयों की ओर से मैं इस सम्मान को स्वीकार करता हूं.
I express my heartfelt gratitude to President Christine Carla Kangaloo, Prime Minister Kamla Persad-Bissessar, the Government and wonderful people of Trinidad & Tobago for honouring me with ‘The Order of the Republic of Trinidad and Tobago.’ This honour symbolises the eternal… pic.twitter.com/3wf3tZ9hWt
— Narendra Modi (@narendramodi) July 4, 2025
पीएम मोदी आपकी दोस्ती अनानास से भी मीठी
पांच दिवसीय यात्रा के दौरान घाना ने भी पीएम मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया. घाना की राजधानी अक्करा में घाना के राष्ट्रपति महामा ने पीएम मोदी को द ऑफिसर्स ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना से सम्मानित किया. पीएम मोदी ने सम्मान पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि ये सम्मान मिलना मेरे लिए गर्व की बात है. भारत के 140 करोड़ लोगों की तरफ से मैं घाना के लोगों को धन्यवाद देता हूं. पीएम मोदी ने कहा कि हमारी दोस्ती आपके अनानास से भी मीठी है.
I thank the people and Government of Ghana for conferring ‘The Officer of the Order of the Star of Ghana’ upon me. This honour is dedicated to the bright future of our youth, their aspirations, our rich cultural diversity and the historical ties between India and Ghana.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 2, 2025
This… pic.twitter.com/coqwU04RZi
अब तक इन देशों ने किया सम्मानित
- 2016- सऊदी अरब- ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद
- 2016- अफगानिस्तान- स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान
- 2018- फिलिस्तीन- ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन
- 2019- संयुक्त अरब अमीरात (UAE): ऑर्डर ऑफ जायद
- 2019 (प्रदान 2024)- रूस- ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल
- 2019- मालदीव- ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन
- 2019- बहरीन- किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां
- 2020- संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)- लीजन ऑफ मेरिट, डिग्री चीफ कमांडर
- 2021 (प्रदान 2024)- भूटान- ऑर्डर ऑफ द द्रुक ग्याल्पो
- 2023- पापुआ न्यू गिनी- ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू
- 2023- फिजी- कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी
- 2023- पलाऊ- एबाकल अवॉर्ड
- 2023- मिस्र- ऑर्डर ऑफ द नाइल
- 2023- फ्रांस- ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर
- 2023- ग्रीस- ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर
- 2024- डोमिनिका- डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर
- 2024- नाइजीरिया- ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर
- 2024- गुयाना- द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस
- 2024- कुवैत- ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर
- 2024 (प्रदान 2025)- बारबाडोस- मानद ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस
- 2025- मॉरीशस- ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन
- 2025- श्रीलंका- मित्र विभूषण
- 2025- साइप्रस- ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस-3 ऑफ साइप्रस
- 2025- घाना- द ऑफिसर्स ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना
- 2025- त्रिनिदाद एंड टोबैगो- द ऑर्डर ऑफ द रिपल्बिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो