PM मोदी के लिए रेड कार्पेट तैयार, नेतन्याहू खुद करेंगे प्रधानमंत्री का स्वागत; तिरंगे की रोशनी से जगमगाई इजरायली संसद

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से इजरायल की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. पीएम मोदी बुधवार सुबह इजरायल के लिए रवाना हुए. वहीं इजरायल में प्रधानमंत्री मोदी के भव्य स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से इजरायल की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. पीएम मोदी बुधवार सुबह इजरायल के लिए रवाना हुए. वहीं इजरायल में प्रधानमंत्री मोदी के भव्य स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

author-image
Suhel Khan
New Update
PM Modi welcomes in Israel

इजरायल में पीएम मोदी के स्वागत की भव्य तैयारी Photograph: (X@NarendraModi/X@AmirOhana)

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय इजरायल यात्रा पर रहेंगे. पीएम मोदी के भव्य स्वागत के लिए इजरायल में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया है. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा पीएम मोदी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद होंगी. इजरायली संसद भी भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रंग में जगमगा रहा है. इस यात्रा के दौरान नई दिल्ली और तेल अवीव अपने संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाएंगे. साथ ही रक्षा, व्यापार और अन्य महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे.

Advertisment

इजरायल के पूर्व पीएम ने किया हिंदी में पोस्ट

इजराइली सांसद भी पीएम मोदी के स्वागत के लिए उत्सुक हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने की उत्सुकता व्यक्त करते हुए उन्हें "सच्चा मित्र" बताया. वहीं पूर्व इजराइली प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता यायर लैपिड ने हिंदी में एक पोस्ट किया. जिसमें में उन्होंने लिखा, "कल प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए पूरा इजराइल उत्साहित है. वे इजराइल के सच्चे मित्र हैं. इजराइल और भारत के बीच संबंध केवल रणनीतिक नहीं, बल्कि गहरी मित्रता का बंधन है."

तिरंगे के रंग से जगमगाई इजरायली संसद

पीएम मोदी के इजरायल यात्रा से पहले तेल अवीव में चारों तर भारतीय तिरंगे नजर आ रहे हैं. यही नहीं इजरायल की संसद, नेसेट को भी भारतीय ध्वज के रंगों से रोशन किया गया, जो दोनों देशों के बीच निरंतर मजबूत और सौहार्दपूर्ण होती जा रही साझेदारी को दर्शाता है. इजरायली संसद के अध्यक्ष अमीर ओहाना ने सोशल मीडिया पर संसद भवन की रात में ली गई एक तस्वीर साझा की. जिसमें इजरायली संसद भारतीय तिरंगे में जगमगा दिख रहा है. 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ साल बाद इजरायल की यात्रा पर जा रहे हैं. इससे पहले वे साल 2017 में इजरायल के दौरे पर गए थे.

ये भी पढ़ें: PM Modi Israel Visit: दो दिवसीय इजरायल दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, रक्षा, सुरक्षा और व्यापारिक संबंध पर होगी चर्चा

PM Modi Israel Visit
Advertisment