प्राइवेट डिनर के दौरान नेतन्याहू को देख चौंक गए PM मोदी, जानें इजरायली प्रधानमंत्री ने ऐसा क्या किया?

PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी के इजरायल दौरे का आज दूसरा दिन है. पहले दिन पीएम मोदी ने इजरायली संसद को संबोधित किया. जबकि शाम को इजरायली पीएम नेतन्याहू ने उन्हें रात्रिभोज पर आमंत्रित किया. इस दौरान पीएम मोदी उन्हें देखकर चौंक गए.

PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी के इजरायल दौरे का आज दूसरा दिन है. पहले दिन पीएम मोदी ने इजरायली संसद को संबोधित किया. जबकि शाम को इजरायली पीएम नेतन्याहू ने उन्हें रात्रिभोज पर आमंत्रित किया. इस दौरान पीएम मोदी उन्हें देखकर चौंक गए.

author-image
Suhel Khan
New Update
PM Modi with Benjamin Netanyahu

पीएम मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू Photograph: (X@narendramodi)

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इजरायल दौरे पर हैं. आज उनके दौरे का दूसरा और आखिरी दिन है. पीएम मोदी की ये यात्रा भारत-इजरायल के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर केंद्रित है. पीएम मोदी की यात्रा का पहला दिन दोनों देशों की दोस्ती के लिहाज से बेहद शानदार रहा. इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू प्रोटोकॉल तोड़ अपनी पत्नी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे. जहां उनका भव्य स्वागत किया गया.

Advertisment

इजरायली संसद में पीएम मोदी का संबोधन

इसके बाद पीएम मोदी ने इजरायली संसद नेसेट को भी संबोधित किया. जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला संबोधन था. इस दौरान पीएम मोदी को नेसेट ने अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित भी किया. इसके बाद इजरायली पीएम नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रात्रिभोज दिया. जिसमें पीएम मोदी के पसंदीदा पकवान परोसे गए. लेकिन इस दौरान इजरायल के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के सम्मान में ऐसे कपड़े पहने जिन्हें देखकर पीएम मोदी भी चौंक गए.

जानें नेतन्याहू ने रात्रिभोज पर कैसे चौंकाया?

दरअसल, इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को पीएम मोदी को रात्रिभोज दिया. इस दौरान उन्होंने भारतीय परिधान पहनकर पीएम मोदी को चौंका दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब रात्रिभोज के लिए पहुंचे तो इजरायली पीएम नेतन्याहू ने उन्हें रिसीव किया. इस दौरान वे भारतीय परिधान में खड़े नजर आए. ये देखकर पीएम मोदी चौंक गए और मुस्कुराते हुए उनसे हाथ मिलाया. साथ ही पीएम मोदी ने नेतन्याहू की ड्रेस की खूब तारीफ की. बता दें कि इस दौरान नेतन्याहू भारतीय परिधान जैकेट पहने नजर आए.

इजरायली पीएम ने शेयर किया वीडियो

बता दें कि नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में भारतीय पोशाक पहनी. उनका यह कदम भारत-इजरायल की दोस्ती और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की ओर इशारा करता है. इसके साथ ही इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो भी शेयर किया. उन्होंने एक्स पर इस वीडियो को हिंदी में एक संदेश के साथ साझा किया. उन्होंने हिंदी में लिखा, "हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया."

PM Modi Israel Visit
Advertisment