/newsnation/media/media_files/2026/02/18/pm-modi-invites-bangladesh-pm-tarique-rahman-for-india-visit-2026-02-18-09-11-21.jpg)
Om Birla Meets Tarique Rahman (X@ombirlakota)
तारिक रहमान बांग्लादेश के नए नवेले प्रधानमंत्री बन गए हैं. आम चुनावों में जीत हासिल करने के बाद रहमान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण किया. इस ऐतिहासिक क्षण में भारत ने अपने पड़ोसी देश के प्रति मजबूत समर्थन जताया है. रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भारत का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने इस दौरान रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक व्यक्तिगत बधाई पत्र सौंपा.
ओम बिरला ने सौंपा पीएम मोदी का निमंत्रण पत्र
पत्र में पीएम मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी और भारत की आधिकारिक यात्रा के लिए इनवाइट किया. शपथ ग्रहण समारोह के बाद बिरला ने रहमान से मुलाकात की और पीएम मोदी का पत्र सौंपा.
बांग्लादेश के नए नवेले प्रधानमंत्री से मिलने के बाद बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि मैंने रहमान को प्रधानमंत्री मोदी का एक व्यक्तिगत पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने रहमान को पीएम बनने की बधाई दी और भारत आने के लिए न्योता दिया है. बिरला ने पोस्ट में आगे कहा कि मैं भारत की जनता की ओर से उन्हें बधाई देता हूं. ये प्रतिबद्धता फिर से जताते हैं कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच फिर से संबंध मजबूत बनाए जाएंगे.
Just concluded a constructive meeting with Prime Minister of Bangladesh @trahmanbnp
— Om Birla (@ombirlakota) February 17, 2026
I handed over a personal letter from Prime Minister @narendramodi conveying his wishes to PM Rahman and inviting him to visit India at the earliest convenience.
I extended warm congratulations… pic.twitter.com/gFNqLmnxsT
रहमान को पीएम मोदी का दूसरा पत्र
तारिक रहमान को पीएम मोदी की ओर से भेजा गया ये दूसरा व्यक्तिगत पत्र हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने तारिक रहमान की मां खालिदा जिया की मौत के बाद उन्हें पत्र भेजा था. खालिदा बांग्लादेश की प्रधानमंत्री भी रह चुकी हैं. पिछले सप्ताह जब रहमान की पार्टी बीएनपी ने आम चुनावों में स्पष्ट बहुमत हासिल किया तो पीएम मोदी ने रहमान से फोन पर बात की थी और उनको बधाई दी थी.
बीएनपी की जीत पर पीएम मोदी ने रहमान से फोन पर की थी बात
पीएम मोदी ने उस दिन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे तारिक रहमान के साथ मिलकर दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने और साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं.'
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us