PM Modi Honour: ओमान के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, देशवासियों को किया समर्पित

PM Modi Honour: पीएम मोदी को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने ओमान के सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ ओमान से सम्मानित किया है. पीएम मोदी इसके लिए आभार जताया है.

PM Modi Honour: पीएम मोदी को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने ओमान के सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ ओमान से सम्मानित किया है. पीएम मोदी इसके लिए आभार जताया है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
PM Modi Honoured with Highest Civilian Award of Oman Order of Oman

PM Modi Honour

पीएम मोदी ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. पीएम मोदी को ओमान के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है. ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने उन्हें ऑर्डर ऑफ ओमान से सम्मानित किया. ओमानी सम्मान प्राप्त करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए यह गौरव की बात है. पीएम मोदी इस सम्मान को 140 करोड़ देशवासियों को समर्पित किया है. खास बात है कि पीएम मोदी का ये 29वां सम्मान है. 

Advertisment

दोनों देशों ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर किए साइन

PM मोदी ओमान के दौरे पर हैं. इस दौरान, उन्होंने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से मुलाकात की. दोेनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की. इस दौरान, भारत और ओमान के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए. समझौते की वजह से भारत के फुटवियर, टेक्स्टाइल, ऑटोमोबाइल, जेम्स एंड ज्वेलरी, रिन्युएबल एनर्जी और ऑटो मोबाइल कंपोनेंट्स जैसे सेक्टरों को फायदा होगा. 

पीएम मोदी को अब तक 28 देश कर चुके हैं सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित 

  1. 2016- सऊदी अरब- ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद 
  2. 2016- अफगानिस्तान- स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान 
  3. 2018- फिलिस्तीन- ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन  
  4. 2019- संयुक्त अरब अमीरात (UAE): ऑर्डर ऑफ जायद  
  5. 2019 (प्रदान 2024)- रूस- ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल 
  6. 2019- मालदीव- ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन  
  7. 2019- बहरीन- किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां 
  8. 2020- संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)- लीजन ऑफ मेरिट, डिग्री चीफ कमांडर  
  9. 2021 (प्रदान 2024)- भूटान- ऑर्डर ऑफ द द्रुक ग्याल्पो  
  10. 2023- पापुआ न्यू गिनी- ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू  
  11. 2023- फिजी- कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी  
  12. 2023- पलाऊ- एबाकल अवॉर्ड  
  13. 2023- मिस्र- ऑर्डर ऑफ द नाइल 
  14. 2023- फ्रांस- ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर  
  15. 2023- ग्रीस- ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर  
  16. 2024- डोमिनिका- डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर 
  17. 2024- नाइजीरिया- ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर  
  18. 2024- गुयाना- द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस  
  19. 2024- कुवैत- ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर  
  20. 2024 (प्रदान 2025)- बारबाडोस- मानद ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस 
  21. 2025- मॉरीशस- ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन 
  22. 2025- श्रीलंका- मित्र विभूषण
  23. 2025- साइप्रस- ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियस III
  24. 2025- घाना- ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना
  25. 2025- त्रिनिदाद और टोबैगोद- ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो
  26. 2025- ब्राज़ील- ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस
  27. 2025- नामीबिया- ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एन्शिएंट वेल्वित्सचिया मिराबिलिस
  28. 2025- इथियोपिया- ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया
  29. 2025- ओमान- ऑर्डर ऑफ ओमान
Advertisment