अमेरिका के सड़क पर दौड़ती गाड़ियों के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, कई कारें क्षतिग्रहस्त; सामने आया Video

US Plane Landing on Road: अमेरिका में एक छोटे विमान की बीच सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान से टकराकर कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं. इस घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं.

US Plane Landing on Road: अमेरिका में एक छोटे विमान की बीच सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान से टकराकर कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं. इस घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं.

author-image
Suhel Khan
New Update
US Plane landing on road

अमेरिका में बीच सड़क पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग Photograph: (X@mishika_singh)

US Plane Landing on Road: अमेरिका में सड़क पर दौड़ती गाड़ियों के बीच एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इस दौरान विमान की टक्कर से कई कारें क्षतिग्रस्त हो गई. इस घटना के एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि एक छोटा विमान सड़क पर दौड़ती कारों के बीच इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश करता है. इस दौरान विमान कई कारों से टकरा जाता है जिससे कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाती है. इस घटना में कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं. पुलिस का कहना है कि एयरक्राफ्ट में एयरपोर्ट तक पहुंचने की पावर नहीं बची थी, जिसके चलते सड़क पर ही उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

Advertisment

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक छोटे विमान को व्यस्त सड़क पर लैंड करते हुए देखा जा सकता है. जैसे ही विमान सड़क पर लैंड करता है उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह वहां मौजूद कई गाड़ियों से टकरा जाता है. गनीमत रही कि गाड़ियों से टकराने के बाद भी विमान में आग नहीं लगी वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

SUV में घुसा एयरक्राफ्ट का विंग

पुलिस के मुताबिक, जैसे ही एयरक्राफ्ट ने सड़क पर लैंडिंग की वह लड़खड़ाता हुई गाड़ियों की ओर घुस गया. इस दौरान एयरक्राफ्ट का दाहिना विंग गाड़ी से टकरा गया. जिससे विमान का फ्यूल टैंक लूज होकर एक SUV के  पिछले हिस्से में घुस गया. विमान की सड़क पर लैंडिंग के चलते सड़क के दोनों ओर जाम लग गया. काफी देर तक सड़क बंद रही. संघीय विमानन प्रशासन और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड इस मामले की जांच कर रहे हैं.

कब और कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, छोटा विमान गेन्सविले ली गिल्मर मेमोरियल एयरपोर्ट से कैंटन में चेरोकी काउंटी रीजनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर रहा था. इसी दौरान ये हादसा हो गया. विमान के टेकऑफ के कुछ समय बाद ही पायलट को विमान के इंजन में कुछ गड़बड़ी महसूस हुई. उसके बाद पायलट ने प्लेन को गेन्सविले की तरफ वापस मुड़ने का फैसला. 

World News US Plane crash
Advertisment