Pew Research Center: हिंदू धर्म अमेरिका का सबसे शिक्षित धार्मिक समुदाय, जानें अन्य धर्मों के बारे में

Pew Research Center: दुनिया की शीर्ष थिंक टैकों में शामिल प्यू रिसर्च सेंटर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अमेरिका में हिंदू सबसे ज्यादा शिक्षित धार्मिक समुदाय है.

Pew Research Center: दुनिया की शीर्ष थिंक टैकों में शामिल प्यू रिसर्च सेंटर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अमेरिका में हिंदू सबसे ज्यादा शिक्षित धार्मिक समुदाय है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Pew Research Center Report says Hindus are most educated religious group in US

Hindus of US (ANi)

Pew Research Center: अमेरिका में सबसे अधिक शिक्षित हिंदू धर्म के अनुयायी हैं. ये दावा हम नहीं बल्कि प्यू रिसर्च सेंटर ने किया है. प्यू रिसर्च सेंटर की 2023-24 रिलिजिय लैंडस्केप स्टडी के अनुसार, 70 प्रतिशत हिंदुओं के पास बैचलर या फिर उससे ऊपर की डिग्री है. प्यू द्वारा ये रिपोर्ट 19 फरवरी को पब्लिक की गई थी. 

Advertisment

दूसरे नंबर पर कौन सा धर्म

प्यू ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि हिंदुओं के बाद अमेरिका का दूसरा सबसे अधिक शिक्षित धर्म यहूदी है. 65 प्रतिशत अमेरिकी यहूदियों के पास बैचलर या फिर उससे ऊपर की डिग्री है. खास बात है कि ये आंकड़ा पूरे अमेरिका के व्यस्कों के औसत से बहुत ज्यादा है. अमेरिका के सिर्फ 35 प्रतिशत लोगों के पास ही बैचलर या उससे ऊपर की डिग्री है.  

हिंदुओं-यहूदियों के बाद इन धर्मों के लोग सबसे ज्यादा शिक्षित

हिंदू और यहूदी धर्म के अलावा, अन्य धार्मिक समूहों में भी राष्ट्रीय औसत से अधिक शिक्षा स्तर है. जैसे ऑर्थोडॉक्स और बौद्ध धर्म के 40 प्रतिशत से अधिक व्यस्कों के पास कम से कम एक बैचलर डिग्री है. मुस्लिम भी इसी स्लॉट में आते हैं. मेनलाइन प्रोटेस्टेंट ईसाईयों की भी एजुकेशन राष्ट्रीय औसत से ऊपर हैं.

इनकी शिक्षा का औसत राष्ट्रीय औसत से कम

इसके अलावा, कैथोलिक, ब्लैक प्रोटेस्टेंट और इवैंजेलिकल प्रोटेस्टेंट चर्चों के सदस्यों में कॉलेज ग्रेजुएट्स का प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से कम है.

कब हुआ था ये सर्वे?

प्यू रिसर्च द्वारा ये सर्वे 17 जुलाई 2023 से चार मार्च 2024 के बीच करवाया गया था, जिसमें कुल 36,908 अमेरिकी व्यस्क शामिल हुए थे. ये अध्ययन अमेरिका में शिक्षा, धर्म और सामाजिक जीवन के बीच संबंधों को समझने में बहुत महत्वपूर्ण है.  

क्यों विभिन्न धर्मों के बीच शैक्षिक अंतर?

प्यू ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शैक्षिक अंतर की बड़ी वजह डेमोग्राफिक पैटर्न और इमिग्रेशन है. हिंदू, यहूदी और बौद्ध समुदाय के अधिकांश लोग उच्च शिक्षा या फिर स्किल्ड वर्कर कार्यक्रमों के जरिए अमेरिका पहुंचे हैं, जिस वजह से इन समुदायों में हाइली क्वालिफाइड आबादी का रेशियो राष्ट्रीय औसत से अधिक है.  

Pew Research Center
Advertisment