/newsnation/media/media_files/2026/02/06/pakistan-blast-2026-02-06-15-29-25.jpg)
Islamabad Tarlai Imambargah Blast Higlights: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज (6 फरवरी) ब्लास्ट होने की सूचना मिली है. दावा किया जा रहा है कि ये ब्लास्ट जुमे की नमाज के दौरान हुआ है, जिसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर है. इस्लामाबाद के इमाम बारगाह में ब्लास्ट हुआ है. इमाम बारगाह फेडरल कैपिटल के शहजाद टाउन इलाके में स्थित है. मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गए हैं. इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. जांच एजेंसियां सबूतों को तलाश रही है. अभी तक धमाके की वजह सामने नहीं आई है. धमाके की वजह जानने की कोशिश की जा रही है. पुलिस तलाश रही है कि आखिर विस्फोट कैसे और किन हालात में हुआ है. यहां पढ़िए इस घयना से जुड़ी सारी अपडेट्स…
- Feb 06, 2026 19:29 IST
Islamabad Tarlai Imambargah Blast Live Updates: 70 से अधिक लोगों की मौत
Islamabad Tarlai Imambargah Blast Live Updates: इस्लामाबाद में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया. इस धमाके में 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 250 लोग घायल हुए हैं.
- Feb 06, 2026 18:40 IST
Islamabad Tarlai Imambargah Blast Live Updates: घटना को लेकर जांच जारी
Islamabad Tarlai Imambargah Blast Live Updates: पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना की जांच की जा रही है. यह विस्फोट आत्मघाती हमला माना जा रहा है.
UPDATE: Death toll in blast at Shia mosque in Pakistan's capital Islamabad rises to at least 31, with 169 injured.
— Al Jazeera Breaking News (@AJENews) February 6, 2026
Read more: https://t.co/3AStdfcUfApic.twitter.com/n3zVUlSEaV - Feb 06, 2026 17:38 IST
Islamabad Tarlai Imambargah Blast Live Updates: इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले का वीडियो आया सामने
Islamabad Tarlai Imambargah Blast Live Updates: इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले का वीडियो सामने आया है. यहां देखिए...
- Feb 06, 2026 17:18 IST
Islamabad Tarlai Imambargah Blast Live Updates: 31 की मौत, 169 घायल
Islamabad Tarlai Imambargah Blast Live Updates: इस्लामाबाद में आज (6 फरवरी) नमाज के दौरान एक शिया मस्जिद में एक सुसाइड बॉम्बर ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें कम से कम 31 लोग मारे गए और लगभग 169 अन्य घायल हो गए.
- Feb 06, 2026 17:02 IST
Islamabad Tarlai Imambargah Blast Live Updates: 31 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल
Islamabad Tarlai Imambargah Blast Live Updates: डॉन समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद के एक इमामबाड़ा में हुए विस्फोट में कम से कम 31 लोग मारे गए और 160 से अधिक घायल हो गए. यह विस्फोट शहजाद टाउन इलाके में स्थित तेरलाई इमामबाड़ा में हुआ.
- Feb 06, 2026 16:51 IST
Islamabad Tarlai Imambargah Blast Live Updates: पीएम शहबाज शरीफ ने की घटना की निंदा
Islamabad Tarlai Imambargah Blast Live Updates:पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद में मस्जिद के बाहर हुए धमाके की आलोचना की है. एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने गहरा दुख जताया है और उस धमाके की कड़ी निंदा की है जिसमें कम से कम 80 लोग घायल हुए.
- Feb 06, 2026 16:26 IST
Islamabad Tarlai Imambargah Blast Live Updates: राहत-बचाव कार्य जारी
Islamabad Tarlai Imambargah Blast Live Updates: डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, “शुक्रवार को राजधानी में एक इमामबाड़े में धमाके की खबर के बाद कई लोगों के हताहत होने की आशंका थी. यह धमाका राजधानी के शहजाद टाउन इलाके में स्थित तरलाई इमामबाड़े में हुआ. पुलिस और रेस्क्यू के जवान घटना स्थल पर पहुंचे और शुरुआती बचाव अभियान शुरू किया. राजधानी के पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) और CDA अस्पताल में भी इमरजेंसी लगा दी गई.”
Dawn reports, "Multiple casualties were feared on Friday after an explosion was reported in an imambargah in the federal capital. The explosion occurred at the Tarlai Imambargah, situated in the Shehzad Town area of the federal capital. Police and Rescue 1122 personnel reached… pic.twitter.com/kPRJgcP7qT
— ANI (@ANI) February 6, 2026 - Feb 06, 2026 16:04 IST
Islamabad Tarlai Imambargah Blast Live Updates: मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हुई
Islamabad Tarlai Imambargah Blast Live Updates: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुए बम धमाके में मारे जाने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है. बता दें कि जुमे की नमाज के दिन एक शिया मस्जिद में हुए इस बम धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया है.
- Feb 06, 2026 15:57 IST
Islamabad Tarlai Imambargah Blast Live Updates: शहजाद टाउन इलाके के तरलाई इमामबाड़ा में हुआ धमाका
Islamabad Tarlai Imambargah Blast Live Updates: स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार (6 फरवरी) को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक धार्मिक केंद्र में हुए धमाके में कई लोग घायल हो गए. डॉन अखबार ने बताया कि यह धमाका संघीय राजधानी के शहजाद टाउन इलाके में तरलाई इमामबाड़ा में हुआ.
STORY | Several injured in explosion at religious centre in Pakistan's capital
— Press Trust of India (@PTI_News) February 6, 2026
Several people were injured on Friday in an explosion at a religious centre in Pakistan's capital Islamabad, local media reports said.
The explosion occurred at Tarlai Imambargah in the Shehzad Town… pic.twitter.com/Rs9ALc3h0H - Feb 06, 2026 15:49 IST
Islamabad Tarlai Imambargah Blast Live Updates: 15 लोगों की मौत की पुष्टि
Islamabad Tarlai Imambargah Blast Live Updates: इस्लामाबाद के इमाम बारगाह में ब्लास्ट हुआ है, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
Blast at Imambargah Khadijat-ul-Kubra in the Tarlai area of #Islamabad, Pakistan pic.twitter.com/0iQhIUdmnO
— Islamabad Now (@IslamabadNowpk) February 6, 2026 - Feb 06, 2026 15:40 IST
Islamabad Tarlai Imambargah Blast Live Updates: इस्लामाबाद के इमाम बारगाह में हुआ ब्लास्ट
Islamabad Tarlai Imambargah Blast Live Updates: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज (6 फरवरी) ब्लास्ट होने की सूचना मिली है. दावा किया जा रहा है कि ये ब्लास्ट जुमे की नमाज के दौरान हुआ है, जिसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर है.
BREAKING: A blast has been reported near a mosque in Pakistan’s capital, Islamabad, during Friday prayers. Rescue teams have reached the site of the explosion https://t.co/FU8nLGJ57jpic.twitter.com/LjKKNRyL4f
— Al Jazeera English (@AJEnglish) February 6, 2026
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us