/newsnation/media/media_files/2026/02/16/petrol-diesel-price-in-pakistan-2026-02-16-08-20-23.jpg)
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी इजाफा Photograph: (X@SaminaHMalik)
Petrol Diesel Price Hikes in Pakistan: गरीबी मार झेल रही पाकिस्तान की जनता की शहबाज शरीफ सरकार ने एक बार फिर से कमर तोड़ दी है. दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का एलान किया है. जिससे पहले से ही गरीबी मार झेल रहे पाकिस्तान के लोगों पर और आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा. एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में वाहनों के लिए ईंधन अब महंगा हो जाएगा, क्योंकि पाकिस्तानी सरकार ने अगले पखवाड़े के लिए पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है. जहां पेट्रोल की कीमतों में 5 पाकिस्तानी रुपये तो वहीं डीजल के दाम में 7.32 पाकिस्तानी रुपये का इजाफा किया है.
पाकिस्तान में आज से महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
पाकिस्तान सरकार की ओर से बढ़ाई गई पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज यानी सोमवार (16 फरवरी, 2026) से देशभर में लागू हो गईं. इसके साथ ही पाकिस्तान में अब पेट्रोल का भाव 258.17 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जो पहले 253.17 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर था. जबकि डीजल का भाव 268.38 पाकिस्तानी रुपये से बढ़कर 275.70 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गया है.
पाकिस्तान में 15 दिनों बाद बदलती हैं तेल की कीमतें
बता दें कि पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों की समीक्षा हर पखवाड़े यानी 15 दिनों में की जाती है. ये अंतरराष्ट्रीय तेल बाजारों में उतार-चढ़ाव, विनिमय दर में बदलाव और घरेलू करों में समायोजन द्वारा निर्धारित होती हैं. पाकिस्तान में हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमतें एक प्रमुख चिंता का विषय बनी हुई हैं, क्योंकि इस ईंधन का व्यापक रूप से परिवहन, कृषि और बिजली उत्पादन क्षेत्रों में उपयोग होता है. इसकी कीमत में किसी भी वृद्धि का सीधा असर मुद्रास्फीति पर पड़ता है और आवश्यक वस्तुओं की लागत बढ़ जाती है.
15 दिन पहले कम हुए थे तेल के दाम
जियो न्यूज के अनुसार, पेट्रोल का उपयोग छोटे वाहनों, रिक्शा और दोपहिया वाहनों में यात्रियों द्वारा किया जाता है. हालांकि पेट्रोल की कीमतें एचएसडी जितनी बड़ी समस्या नहीं हैं, फिर भी ये पाकिस्तान के मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग के परिवारों के बजट पर असर डालती हैं, जो दैनिक यात्रा के लिए पेट्रोल आधारित वाहनों का उपयोग करते हैं. बता दें कि 1 फरवरी को पिछले पखवाड़े की समीक्षा में, पाकिस्तान सरकार ने हाई-स्पीड डीजल की कीमत में 14 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की कमी की, जिससे यह अगले 15 दिनों के लिए 282.38 पाकिस्तानी रुपये से घटकर 268.38 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई. हालांकि, पेट्रोल की कीमत 253.17 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर रही थीं.
ये भी पढ़ें: भारत ने वुलर प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी, अब पानी के लिए पाकिस्तानियों के बीच मचेगी हाहाकार!
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us