Pakistan: पाकिस्तानी हुकूमत को इमरान खान की बहन की चेतावनी, कहा- मेरे भाई को कुछ भी हुआ तो इनमें से कोई नहीं बचेगा

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन नौरीन खान ने पाकिस्तानी हुकूमत को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर मेरे भाई को कुछ भी हुआ तो इनमें से कोई भी नहीं बचेगा.

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन नौरीन खान ने पाकिस्तानी हुकूमत को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर मेरे भाई को कुछ भी हुआ तो इनमें से कोई भी नहीं बचेगा.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Imran Khan

Imran Khan

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर बहुत दिनों से बहुत सारी अटकलें लगाई जा रहीं हैं. पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में खबरें हैं कि पाकिस्तान में सबकुछ ठीक नहीं है. इस बीच, इमरान खान की बहन नौरीन नियाजी ने पाकिस्तानी सरकार को दो टूक चेतावनी दे दी है. 

Advertisment

इमरान खान की बहन नौरीन ने एक मीडिया हाउस को इंटरव्यू देते हुए कहा कि हमने चार-पांच सप्ताह से इमरान खान से बात नहीं की है. हम उनसे मिले भी नहीं है. उन्हें देखा भी नहीं है. इस वजह से हमारी चिंता और बढ़ गई है. उनकी जान पहले भी लेने की कोशिश की गई है. पाकिस्तान की सरकार को हम एक बात बता दें कि इमरान को किसी भी प्रकार का नुकसान पहुंचाने के बारे में कोई सोचे भी न, क्योंकि अगर किसी ने नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी की तो विश्वास मानें कि इनमें से कोई भी नहीं बचेगा. 

लोगों पर ज्यादती कर रही है सरका

नौरीन ने साफ कहा कि इनका ख्याल है कि ये लोग हुकूमत करेंगे. ये लोग कुछ भी नहीं कर पाएंगे. अपनी मौत करेंगे. ये सरकार सिर्फ जुल्म कर रही है. इनके ऊपर से हमारा विश्वास उठ गया है. ये सरकार लोगों पर बहुत ज्यादती कर रही है. इमरान को लंबे-लंबे वक्त तक आइसोलेशन पर रखा जा रहा है. पाकिस्तानी जेल मैन्युअल के हिसाब से किसी भी व्यक्ति को चार दिन से अधिक आइसोलेट नहीं किया जा सकता है लेकिन ये लोग मेरे भाई को चार-पांच सप्ताह तक आइसोलेट कर देते हैं. हमें परेशान कर रहे हैं. 

उनका पूरा शौक खत्म कर दूंगी

नौरीन ने कहा कि इन लोगों को हुक्मरानी का बहुत शौक है. अगर इन्होंने अब इमरान के साथ कुछ भी करने का सोचा तो उनकी हुक्मरानी का पूरा शौक खत्म कर देंगे. पूरी दुनिया अब इमरान खान के साथ है. दुनिया के जिस भी कोने में पाकिस्तानी हैं, वे सब इमरान खान के साथ हैं. 

इस मामले में जेल में बंद हैं खान

अगस्त 2023 से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पाकिस्तान के रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं. उन्हें तोशाखाना मामले में दोषी माना गया है. इमरान खान ने अपनी पत्नी बुशरा बीबी के साथ मिलकर भ्रष्टाचार किया है.  

pakistan
Advertisment