/newsnation/media/media_files/2025/12/02/imran-khan-2025-12-02-17-51-36.jpg)
Imran Khan: (ANI)
Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की एक आंख की रोशनी करीब 85 प्रतिशत तक चली गई है. ये खुलासा पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई जांच के बाद हुआ है. सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नियुक्त वकील सलमान सफदर ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इमरान खान जेल प्रशासन से लंबे वक्त से आंखों में धूंधलापन होने की शिकायत कर रहे थे. अक्टूबर 2025 तक उनकी नजर सामान्य थी लेकिन बाद में दाईं आंख की रोशनी अचानक चली गई.
जांच के दौरान, पिप्स असप्ताल में एक आई एक्सपर्ट को बुलाया गया. जांच के दौरान पता चला कि उनकी आंख में खून का थक्का जम गया था, जिससे उनकी आंखों को गंभीर नुकसान हुआ है. इलाज और इंजेक्शन देने के बावजूद उनकी दाईं आंख में अब सिर्फ 15 प्रतिशत ही रोशनी बची हुई है. इमरान का कहना है कि उनको निजी डॉक्टरों से इलाज करवाने की अनुमति नहीं दी गई है.
मानसिक दबाव से जूझ रहे इमरान खान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2023 में अदियाला जेल में इमरान खान को एकदम अलग-थलग रखा गया था, जिस वजह से वे बहुत परेशान और मानसिक रूप से दबाव में नजर आए. खान ने कहा कि उनको अपने निजी डॉक्टरों से इलाज करवाने की इजाजत नहीं दी गई. उनका रेगुलर ब्लड टेस्ट भी नहीं हुआ. दो साल से उन्हें दांतों के डॉक्टर के पास भी नहीं ले जाया गया. उन्होेंने डेंटिस्ट के पास जाने की कई बार मांग की है.
2025 में सिर्फ दो बार इमरान से बात कर पाए उनके बेटे
सफदर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उनके परिवार और वकीलों से भी इमरान खान को मिलने नहीं दिया जा रहा है. उन्हें अपनी पत्नी से हाल में सप्ताह में 30 मिनट मिलने की इजाजत दी गई है. उनके बेटे कासिम और सुलेमान 2025 में सिर्फ दो बार फोन पर बात कर पाए. पिछले पांच महीनों से उन्हें अपने मुख्य वकील और कानूनी टीम से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us