/newsnation/media/media_files/2026/02/06/pakistan-blast-video-and-photo-2026-02-06-15-41-27.jpg)
Pakistan Blast: पाकिस्तान में जुमे की नमाज पर जोरदार धमाका हुआ है. इस धमाके के बाद से ही इलाके में अपरा-तफरी का माहौल है. बताया जा रहा है कि धमाका इस्लामाबाद में हुआ है. ये धमाका मस्जिद के ठीक पास में हुआ है. इस धमाके को लेकर कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. वहीं इस जोरदार धमाके के बाद पूरे इलाके में आपातकाल घोषित कर दिया गया है.
#Blast is reported at an Imam Bargah in #Tarlai locality of #Islamabad. #Police, rescue teams rush to site. Details awaited. pic.twitter.com/tVyoMuhvxJ
— Pakistan News (@News3Pakistan) February 6, 2026
धमाके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई वायरल
मिली जानकारी के मुताबिक ये धमाका इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में स्थित बरगाह खदीजात-उल-कुबरा में हुआ है. विस्फोट की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे हैं. यही नहीं अधिकारियों ने जांच के भी आदेश दे दिए हैं.
#ब्रेकिंग : इस्लामाबाद: इमाम बरगाह में धमाका, पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर भेजे गए। आईजी इस्लामाबाद ने इस्लामाबाद में आपातकाल घोषित कर दिया है#PakistanBlast#IslambabadBlastpic.twitter.com/HtgjCJ6nUu
— Dheeraj sharma (@dheer23) February 6, 2026
क्या सुसाइड बॉम्बर का इस्तेमाल?
मीडिया सूत्रों के हवाले से शुरुआती जानकारी जो मिल रही है उसके मुताबिक एक शख्स ने मस्जिद के गेट पर खुद को बम से उड़ा लिया. हालांकि पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है. इस्लामाबाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों का रेस्क्यू किया जा रहा है.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/02/06/pakistan-blast-news-2026-02-06-15-32-19.jpg)
कई लोगों को मारे जाने की सूचना
इस धमाके में कई लोगों के मारे जाने की सूचना मिल रही है. हालांकि अब तक सही आंकड़ा सामने नहीं आया है, कहीं 12 तो कहीं 22 लोगों की मौत की जा्नकारी मिल रही है. वहीं कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. पुलिस की ताबड़तोड़ गाड़ियां मौके पर पहुंच रही हैं.
Islamabad Blast : 22 people have been kill,18 injured. The death toll may rise..
— SilentFrame (@SilentFrameM) February 6, 2026
More details Awaited#Islamabad#Pakistan#Blasthttps://t.co/ICsndvDqlYpic.twitter.com/YEraTxdjCg
यह भी पढ़ें - Islamabad Blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के इमाम बारगाह में ब्लास्ट, राजधानी में घोषित हुई इमरजेंसी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us