/newsnation/media/media_files/2025/03/17/A7Fyu150gEK3a0FR8bI0.jpg)
Pak Army (File)
पाकिस्तान ने एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमला कर दिया है. पाकिस्तान ने अंदर घुसकर सैन्य कार्रवाई की है. पाकिस्तानी सूचना मंत्रालय ने बताया कि अफगानिस्तान पर हमला किया गया है. हमले में अफगानिस्तान में बने तहरीक-ए-तालिबान (प) यानी टीटीपी और इस्लामिक स्टेट-खुरासन के ठिकानों को निशाना बनाया गया. खास बात है कि अभी रमजान का पाक माह चल रहा है.
इस वजह से पाकिस्तान ने किया हमला
बता दें, टीटीपी को पाकिस्तानी सरकार फितना अल खवारिज कहती है. पाकिस्तानी सूचना मंत्रालय ने अपने बयान में बताया कि पाकिस्तान ने ये हमला, हाल के हमलों का जवाब देने के लिए किया है. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की इमाम बारगाह मस्जिद पर हमला हुआ था. इसके अलावा, बाजौर और बन्नू में भी ब्लास्ट हुआ था. इन सभी हमलों में कई लोगों की मौत हो गई थी. पाकिस्तानी सरकार का दावा है कि ये हमले इन्हीं संगठनों की साजिश के तहत हुए हैं.
BREAKING 🚨
— Mir Yar Baloch (@miryar_baloch) February 21, 2026
22 February 2026
The terrorist army of Pakistan once again violated the air space of Afghanistan, carried out drone and air strikes in Paktika province
According to Afghan media sources In Barmal district of Paktika province, the oppressive Pakistan military regime… pic.twitter.com/m500N1WGWN
अफगानिस्तान ने दी हमले की चेतावनी
अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार ने हमले की कड़ी निंदा की है. तालिबानी सरकार का कहना है कि वह अब पाकिस्तान को इस कायराना हमले का जवाब देगा और इस हमले का सही समय और तारीख खुद वही चुनेगा.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us