वरदा तूफान से सकते में दक्षिण, जानिए अब तक के 5 सबसे खतरनाक साइक्लोन के बारे में
वरदा तूफान को देखते हुए तमिलनाडु और आंध्र में हाई अलरट् है। आईए, आपको बताते हैं अब तक के पांच सबसे खतरनाक साइक्लोन के बारे में
नई दिल्ली:
समूद्री तूफान के कहर का एक लंबा इतिहास रहा है। भारत समेत दुनिया के अनेक देशों में इन तूफानों ने कई जिंदगियां तबाह की हैं। आइए जानते हैं 5 सबसे खतरनाक साइक्लोन के बारे में। लेकिन इससे पहले कि आपको दुनिया के सबसे खतरनाक साइक्लोन के बारे में बताएं आइए जानते हैं कि आखिर साइक्लोन होता क्या है।
पश्चिमी प्रशांत महासागर में उठने वाले चक्रवाती तूफान को साइक्लोन कहते है। समुद्र में जहां कहीं तापमान ज्यादा हो जाता है वहां साइक्लोन एंटी-क्लॉकवाइज चलता है। साइक्लोन के भीतर हवा की रफ्तार 140 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।
दुनिया की 5 सबसे खतरनाक साइक्लोन
नीनो साइक्लोन
इस समूद्री तूफान ने चीन में भारी तबाही मचाई थी। 1975 में आए इस तूफान को सुपर नीनो भी कहा जाता है। इसकी रफ्तार 110 kmph की थी। इस तूफान की वजह से हुई भारी बारिश से बाढ़ आ गई जिसने त्रासदी का रूप ले लिया। इस त्रासदी ने करीब 2,29,000 लोगों की जान ले ली थी।
यह भी पढ़ें: दोपहर तक तमिलनाडु पहुंच जाएगा वरदा तूफान, चेन्नई में हो रही है बारिश
भोला साइक्लोन
यह साइक्लोन पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में 12 नवंबर 1970 में आया था। इससे गंगा के डेल्टा में बाढ़ आ गई। बाढ़ ने साइक्लोन को रूप धारण कर लिया और इससे लगभग 5,00,000 लोगों की मौत हो गई। 1970 के विश्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, इसकी चपेट में आए इलाकों को पुनर्स्थापित करने में करीब 188 अरब डॉलर का खर्च आया था।
हुगली रिवर चक्रवाती तूफान
हुगली रिवर साइक्लोन साल 1737 में आया था। इसने कलकत्ता और बांग्लादेश में तबाही मचाई थी। इसमे मरने वालों की संख्या की करीब तीन लाख थी। इस दौरान बंदरगाहों पर खड़े करीब 20 हजार जहाज बर्बाद हो गए थे।
हैपोंग टाइफून चक्रवाती तूफान
यह तूफान 1881 में वियतनाम में आई थी। इसने करीब 3 लाख लोगों को मौत के मुंह में धकेल दिया। साइक्लोन 27 सितंबर 1881 को शुरू हुआ था और 8 अक्टूबर को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया।
कोरिंगा चक्रवाती तूफान
यह तूफान 1839 में आंध्र प्रदेश के कोरिंगा में आया था। 25 नवंबर 1839 को आए इस च्रकवाती तूफान ने करीब 3 लाख लोगों की जिंदगी चली गई। इस चक्रवाती तूफान में करीब 25 हजार जहाजों को भी बर्बाद कर दिया।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Alia Bhatt Daughter: मां आलिया से बढ़कर राहा से प्यार करती हैं शाहीन भट्ट, मासी की गोद में आईं नजर
-
Viral Videos: आलिया-रणबीर से लेकर ऋतिक-सबा तक, स्टार स्टडेड डिनर में शामिल हुए ये सितारे
-
Bipasha Basu-Karan Singh Grover: शादी के 8 साल बाद भी एक-दूजे को बेहद चाहते हैं बिपाशा और करण, इंस्टा पर दिया प्यार का सबूत
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा