Youtube हेडक्वार्टर में गोलीबारी, संदिग्ध महिला ने खुद को गोली से उड़ाया, 3 घायल

अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थिति यू-ट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी हुई है जिसमें 3 लोग घायल हो गए हैं। खबरों के अनुसार यह गोलीबारी एक बंदूकधारी महिला की ओर से की गई है।

अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थिति यू-ट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी हुई है जिसमें 3 लोग घायल हो गए हैं। खबरों के अनुसार यह गोलीबारी एक बंदूकधारी महिला की ओर से की गई है।

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
Youtube हेडक्वार्टर में गोलीबारी, संदिग्ध महिला ने खुद को गोली से उड़ाया, 3 घायल

यू-ट्यूब मुख्यालय

अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थिति यू-ट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी हुई है जिसमें 4 लोग घायल हो गए हैं। खबरों के अनुसार यह गोलीबारी एक बंदूकधारी महिला की ओर से की गई है। गोलीबारी के बाद महिला ने खुद को भी गोली से उड़ा दिया।

Advertisment

अधिकारियों ने शूटिंग करने वाली संदिग्ध महिला की पहचान दक्षिणी कैलिफोर्निया की नसीम अघदम के रूप में की है।

सैन ब्रूनो पुलिस चीफ ने बताया कि यू-ट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी के बाद भगदड़ मची हुई थी और लोग घबराए हुए थे। गोलीबारी की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंच गई।

पुलिस ने लोगों से घटनास्थल से दूरी बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल यू-ट्यूब ऑफिस को बंद कर दिया गया है और लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।

बरबेरिनी ने बताया, 'हमें एक महिला का शव मिला है, जिसके शरीर पर गोली का निशान है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह गोली खुद मारी गई है, लेकिन निष्कर्ष तक पहुंचने से पहले पूरी जांच की जाएगी।'

पुलिस ने बताया कि हमले में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

'केपीआईएक्स 5 टीवी' ने जुकरबर्ग सैन फ्रांसिस्को जनरल हॉस्टिपल के प्रवक्ता ब्रेंट एंड्रयू के हवाले से कहा, 'इस घटना में घायल एक 32 वर्षीय महिला गंभीर स्थिति में है, एक 27 वर्षीय महिला की हालत ठीक है और एक 36 वर्षीय शख्स गंभीर हालत में है।'

यह भी पढ़ें: फेक न्यूज मामले में सूचना प्रसारण मंत्रालय के फैसले को मोदी ने किया रद्द, PMO से नहीं ली गई थी मंजूरी

अधिकारियों के अनुसार गोलीबारी में घायल 4 लोगों में से एक को महिला बंदूकधारी जानती थी। गोलीबारी यूट्यूब कैंपस के एक आउटडोर कैफे में हुई थी जहां कम से कम 1,700 कर्मचारी थे।

CBCS न्यूज के मुताबिक घायल युवक को संदिग्ध हमलावर महिला शूटर का प्रेमी बताया जा रहा है।

आपको बता दें कि फिलहाल इस गोलीबारी की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस इसे घरेलू विवाद मानकर इसकी जांच कर रही हैं। 

गोलीबारी की इस घटना पर गूगल के CEO सुंदर पिचई ने दुखद बताते हुए कहा,' यू-ट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी की दुखद घटना को शब्दों में बया नहीं किया जा सकता है। यू-ट्यूब की सीईओ सुसान वोजिकी और मैं इस मुश्किल घड़ी में कर्मचारियों और यू-ट्यूब कम्युनिटी को सपोर्ट करने पर फोकस कर रहे हैं।'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें यूट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी की जानकारी दी गई है।

उन्होंने कहा, 'कैलिफोर्निया के सैन ब्रूनो में यूट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी की घटना की जानकारी मिली। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस घटना के पीड़ितों के साथ हैं।'

और पढ़ें: RBI ने किया होता ऑडिट तो नहीं होता PNB फर्ज़ीवाड़ा: CVC

Source : News Nation Bureau

Shooting Woman Youtube headquarters America California
Advertisment