अमेरिका ने अरब देशों से कतर के खिलाफ अवरोध कम करने का किया आग्रह
अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने शुक्रवार को सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन और मिस्र से कतर के खिलाफ अवरोध कम करने का आग्रह किया।
highlights
- टिलरसन ने अरब देशों से कतर के खिलाफ अवरोध कम करने का किया आग्रह
- कतर ने अपने देश से आतंकवादी तत्वों को बाहर निकालने और आर्थिक सहयोग रोकने की दिशा में काम किया
वाशिंगटन:
अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने शुक्रवार को सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन और मिस्र से कतर के खिलाफ अवरोध कम करने का आग्रह किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अवरोध के कारण क्षेत्र में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अभियान और अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में रुकावट आ रही है। टिलरसन ने साथ ही कहा कि इससे क्षेत्र में अमेरिकी व्यापारिक गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है।
टिलरसन ने विदेश मंत्रालय में एक टिप्पणी में कहा, 'पिछले कुछ दिनों से अरब की खाड़ी में जो स्थिति चल रही है, उससे अमेरिका, पूरा क्षेत्र और बहुत से लोग प्रभावित हो रहे हैं।'
और पढ़ेंः तेहरान आतंकी हमले में आठ संदिग्ध व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
मध्य पूर्व में उपजे राजनयिक संकट के बीच सऊदी अरब, बहरीन, यूएई और मिस्र ने कतर पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगाते हुए उसके साथ राजनियक संबंध समाप्त कर दिए हैं। जिसके बाद लीबिया, यमन और मालदीव ने भी यही किया।
कतर ने हालांकि इन आरोपों को 'अनुचित' और 'निराधार' बताते हुए खारिज किया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर और अन्य अरब देशों के बीच मतभेदों को सुलझाने में मदद की पेशकश की है और टिलरसन को मध्यस्थ के रूप में कार्य करने को कहा है।
और पढ़ेंः अफगानिस्तान की मस्जिद में गोलीबारी से तीन लोगों की मौत, नौ घायल
टिलरसन ने शुक्रवार को कतर से भी अपने पड़ोसी देशों की चिंताओं के प्रति जवाबदेह होने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि कतर ने अपने देश से आतंकवादी तत्वों को बाहर निकालने और आर्थिक सहयोग रोकने की दिशा में काम किया है, लेकिन उन्होंने साथ ही देश से इस मामले में और अधिक और शीघ्र कदम उठाने का आग्रह किया।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा