/newsnation/media/post_attachments/images/2016/09/22/35-Police.jpg)
अमेरिकी राज्य नॉर्थ कैरोलिना के शॉर्लेट में पुलिस गोलीबारी में एक अश्वेत की मौत हो गई। जिसके बाद वहां उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। कैरोलिना के गवर्नर ने इमरजेंसी लगाने की घोषणा की है। एक प्रदर्शनकारी झड़प में घायल हुआ है उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। शॉर्लेट जिला प्रशासन ने ट्विटर पर जानकारी दी कि घायल हुआ प्रदर्शनकारी पुलिस की गोली से नहीं घायल हुआ।
#Charlotte rioters literally tried to burn a photographer alive by throwing him on burning trash cans.
— Deplorable Halley (@HalleyBorderCol) September 22, 2016
Rescue by police.
#CharlotteProtestpic.twitter.com/aAnMDTjhlI
20 सितंबर को 43 वर्षीय कीथ लैमोंट स्कॉट की हत्या हुई थी। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है। पुलिस का कहना है कि उसने कीथ को कई बार अपनी बंदूक जमीन पर रखने के लिए कहा, जबकि स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उनके हाथ में किताब थी, बंदूक नहीं और वो अपने बेटे का स्कूल से लौटने का इतंजार कर रहे थे। हत्या के बाद से शहर में नस्ली तनाव बढ़ गया है।