अमेरिका: साउथ कैरोलीना में मैथ्यू तूफान आपदा घोषित

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हरीकेन मैथ्यू तूफान की वजह से साउथ कैरोलिना में आपदा घोषित की है। व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में इस बात की पुष्टि की गई है।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
अमेरिका: साउथ कैरोलीना में मैथ्यू तूफान आपदा घोषित

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हरीकेन मैथ्यू तूफान की वजह से साउथ कैरोलिना में आपदा घोषित की है। व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में इस बात की पुष्टि की गई है।

Advertisment

व्हाइट हाउस ने अपने बयान में कहा कि आपदा घोषित होने के बाद अब मैथ्यू से प्रभावित लोगों के लिए स्थानीय निकाय और एनजीओ को अलग से फंड दिये जाएंगे।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने तूफान 'मैथ्यू' के कारण आई बाढ़ को देखते हुए उत्तरी कैरोलिना प्रांत में आपातकाल की स्थिति लागू की थी।

'मैथ्यू' तूफान वर्ष 2007 के बाद अटलांटिक महासागर का सबसे शक्तिशाली तूफान माना जा रहा है। हैती में इसके कारण 473 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। तूफान के कारण फ्लोरिडा, जॉर्जिया और कैरोलिना में कम से कम 30 लोगों की मौत हो चुकी है। नॉर्थ कैरोलिना में लोगों ने अस्थायी शिविरों में शरण ली है।

Source : News Nation Bureau

Barack Obama South Carolina
      
Advertisment