US elections: हिलेरी क्लिंटन अपने प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप से 9 अंक आगे

अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव काफी निर्णायक होता जा रहा है। डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने अपने प्रतिद्वंदी रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर 9 अंक का बढ़त बना ली है।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
US elections: हिलेरी क्लिंटन अपने प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप से 9 अंक आगे

अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव निर्णायक होता जा रहा है। डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने अपने प्रतिद्वंदी रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर 9 अंक की बढ़त बना ली है।

Advertisment

तीसरे और अंतिम बहस से पहले आए एक नए सर्वे के अनुसार हिलेरी क्लिंटन की बढ़त काफी निर्णायक हो सकती है। ब्लूमबर्ग पॉलिटिक्स पोल द्वारा किये गये सर्वे में हिलेरी को 47 अंक मिले हैं जबकि ट्रंप को 38 अंक ही मिले हैं।

8 नवंबर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में अब कुछ ही समय बचा है। महिलाओं का अपमान करने के मामले में ट्रंप विवादों में घिरे रहे और आलोचनाओं का शिकार हुए। इसके अलावा 2 महिलाओं ने ट्रंप द्वारा उनका शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप भी लगाया।

हाल ही में एक लीक्ड ऑडियो क्लिप में ट्रंप हॉलीवुड अभिनेत्री लिंड्से लोहान के बारे में आपत्तिजनक व अश्लील टिप्पणियां करते हुए सुनाई दिए। क्लिंटन ने हाल ही में लोकप्रियता के मामले में शानदार बढ़त बनाई है। महिलाओं के बीच क्लिंटन ने 17 प्वॉइंट की बढ़त बनाई है। अमेरिका के वोटरों का मानना है कि ट्रंप के आपत्तिजनक ऑडियो से उन्हें नुकसान हो सकता है। 

Source : News Nation Bureau

Trump Hillary US Elections
      
Advertisment