/newsnation/media/post_attachments/images/2016/12/06/12-USEmb.jpg)
अमेरिका ने नई दिल्ली स्थित अमेरिकी राजदूत के सरकारी आवास रूजवेल्ट हाउस को धरोहर में शामिल करने की घोषणा की है। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने इसकी घोषणा की।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने भारत सहित सात देशों के राजनयिक भवनों को सांस्कृतिक महत्व की संपत्ति के रजिस्टर में शामिल किया गया है।
साल 2000 में शुरू हुए ह्वाइट हाउस मिलेनियम प्रोजेक्ट के तहत अमेरिका की 33 सरकारी संपत्ति को इस सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में शामिल किये गए रजिस्टर में लिए गए विदेश में स्थित राजनयिक भवन अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय विरासत में प्रमुख स्थान रखते हैं।
नई दिल्ली स्थित रूजवेल्ट हाउस के अलावा अन्य छह देशों के राजनयिक भवनों को भी सूची में लिया गया है। इनमें आस्टि्रया की राजधानी वियना में अमेरिकी दूतावास कार्यालय, हंगरी के बुडापेस्ट में अमेरिकी दूतावास कार्यालय, फिनलैंड के राजदूत का आवास, तुर्की के इस्तांबुल में प्लाजो कॉर्पे, डच कैरेबियन के कुराकाओ में अमेरिका चीफ ऑफ मिशन रेजिडेंस रूजवेल्ट हाउस और अल्जीरिया के अल्जीयर्स में अमेरिका चीफ ऑफ मिशन रेजिडेंस विला मोंटफेल्ड को भी सूची में शामिल किया गया है।
दिल्ली में अमेरिकी दूतावास परिसर में रूजवेल्ट हाउस है, जिसका निर्माण 1950 में शुरू हो गया था। अमेरिका के चीफ जस्टिस एअर्ल वॉरेन ने 1 सितंबर 1956 को इसका शिलान्यास रखा था।
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us