भारत के 3 दिवसीय दौरे पर निकी हेली, कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मूल की अमेरिकी राजदूत निकी हेली का भारत का तीन दिवसीय दौरा मंगलवार से शुरू हो रहा है।

संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मूल की अमेरिकी राजदूत निकी हेली का भारत का तीन दिवसीय दौरा मंगलवार से शुरू हो रहा है।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
भारत के 3 दिवसीय दौरे पर निकी हेली, कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

निकी हेली (फाइल फोटो)

संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मूल की अमेरिकी राजदूत निकी हेली का भारत का तीन दिवसीय दौरा मंगलवार से शुरू हो रहा है।

वह इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ बनाने पर जोर देंगी।

Advertisment

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन के मुताबिक, हेली भारत के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगी।

वह अमेरिका, भारत संबंधों को उन्नत बनाने के लिए कारोबारियों के समूह, सरकारी अधिकारियों, छात्रों और नागरिक समाजों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी।

ट्रंप प्रशासन अपनी इंडो पैसिफिक रणनीति के तहत भारत के साथ अपने संबंधों को बढ़ाने का इच्छुक है और साथ में अपने सहायता कार्यक्रमों के जरिए अफगानिस्तान को स्थिर बनाने में मदद करना चाहता है।

हेली के पिता अजीत सिंह रंधावा और मां राज कौर रंधावा अमृतसर से अमेरिका जाकर बस गए थे। हेली आखिरी बार 2013 में भारत आईं थीं, वह उस समय साउथ कैरोलिना की गवर्नर थीं।

ये भी पढ़ें: आपातकाल एक परिवार के सुख के लिए लाया गया- PM मोदी

Source : IANS

Nikki Haley US
Advertisment