आतंक पर पाकिस्तान का 'डबल गेम' ट्रंप प्रशासन को नामंजूर- अमेरिका

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निकी हेली ने कहा कि पाकिस्तान सालों से वॉशिंगटन के साथ डबल गेम खेलता आ रहा है जो कि ट्रंप प्रशासन के लिए अस्वीकार्य है।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निकी हेली ने कहा कि पाकिस्तान सालों से वॉशिंगटन के साथ डबल गेम खेलता आ रहा है जो कि ट्रंप प्रशासन के लिए अस्वीकार्य है।

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
आतंक पर पाकिस्तान का 'डबल गेम' ट्रंप प्रशासन को नामंजूर- अमेरिका

संयुक्त राष्ट्र में निकी हेली

अमेरिका के द्वारा पाकिस्तान को दी जाने वाली 25.5 करोड़ डॉलर की सैन्य मदद पर रोक लगाने के बाद से लगातार पाकिस्तानी नीतियों पर हमला जारी है।

Advertisment

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निकी हेली ने कहा कि पाकिस्तान सालों से वॉशिंगटन के साथ डबल गेम खेलता आ रहा है जो कि ट्रंप प्रशासन के लिए अस्वीकार्य है। हेली ने संयुक्त राष्ट्र में यह बयान राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा पाकिस्तान को सैन्य मदद पर लगाई गई रोक के समर्थन में दिया।

हेली ने संयुक्त राष्ट्र में कहा, 'मदद रोकने के कारण स्पष्ट हैं। पाकिस्तान सालों से डबल गेम खेलता आ रहा है। वो (पाकिस्तानी) एक तरफ हमारे साथ काम करते हैं और वहीं दूसरी तरफ आतंकियों का संरक्षण भी करते है जो अफगानिस्तान में हमारे सैनिकों पर हमला करते हैं। यह दोहरा खेल ट्रंप प्रशासन को अस्वीकार्य है।'

यह भी पढ़ें : पाक पर भारी पड़ा आतंक का समर्थन, अमेरिका ने 25.5 करोड़ डॉलर की सैन्य मदद पर लगाई रोक

हेली ने कहा कि हम आतंक के खिलाफ पाकिस्तान से और ज्यादा सहयोग की उम्मीद की करते हैं।

हेली ने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि अगर वह आतंकवाद पर अपना समर्थन जारी रखता है तो राष्ट्रपति ट्रंप उसे दी जा रही सभी मदद पर रोक लगाने के इच्छुक हैं।

वहीं दूसरी तरफ व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी सारा सैंडर्स ने कहा कि हम जानते हैं कि पाकिस्तान चाहे तो आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए बहुत कुछ कर सकता है और हम चाहते हैं कि वो उसके लिए ठोस कदम उठाए।

सारा सैंडर्स ने कहा कि अगर पाकिस्तान ऐसा नहीं करता तो अगले 24-48 घंटों मे उसे और भी कई बड़े फैसलों का सामना कर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें : किम जोंग उन पर ट्रंप का पलटवार, कहा- मेरी 'डेस्क' पर भी है 'न्यूक्लियर बटन' जो चलता है

Source : News Nation Bureau

United Nations Nikki Haley Pakistan double game
      
Advertisment